1. Home
  2. Hindi
  3. KVS Admit Card 2023: केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

KVS Admit Card 2023: केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

KVS Admit Card 2023: केन्द्रीय विद्यालय ने केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर आवेदन किया है, वे kvsangathan.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 KVS Admit card 2023
KVS Admit card 2023

KVS Admit Card 2023: केन्द्रीय विद्यालय समिति (KVS) ने आधिकारिक वेबसाइट पर 5 फरवरी 2023 को केवीएस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने पीआरटी (संगीत), सहायक आयुक्त, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उल्लिखित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए KVS एडमिट कार्ड लिंक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, केवीएस परीक्षा 7 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। लेकिन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या,जन्म तिथि और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

KVS Admit Card 2023 डायरेक्ट लिंक 

 

KVS Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

 

चरण 1: उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय समिति(KVS) की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध लिंक,'क्लिक हियर टू डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर द पोस्ट ऑफ असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल एंड वाइस प्रिंसिपल' या 'क्लिक हियर टू डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर द पोस्ट ऑफ पीआरटी (म्यूजिक) 2023' पर क्लिक करें। 

चरण 3: इसके बाद, एक नई विंडो ओपन होगी,जिसमें अपना नाम और नंबर दर्ज करें।

चरण 4: अब आपका केवीएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: केंद्रीय विद्यालय(केवीएस) एडमिट कार्ड 202 डाउनलोड करें।

चरण 6: फिर इसका एक प्रिंट आउट भी ले लें।

KVS Admit Card 2023 PRT डायरेक्ट लिंक

 

KVS Admit Card 2023 परीक्षा तिथि

 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार 07, 08 और 09 फरवरी 2023 को परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे 05 फरवरी 2023 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार 12 फरवरी 2023 को परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे 10 फरवरी 2023 को केवी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

KVS ने TGT परीक्षा 12 से 14 फरवरी 2023, PRT परीक्षा 16 से 20 फरवरी 2023 और 21 से 28 फरवरी 2023 तक निर्धारित की है । वित्त अधिकारी, AE (सिविल) और हिंदी अनुवादक के पद के लिए परीक्षा 20 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को देखें।