1. Home
  2. Hindi
  3. KVS Pre Admit Card 2023: केन्द्रीय विद्यालय समिति ने जारी किया प्री एडमिट कार्ड,यहां चेक करें

KVS Pre Admit Card 2023: केन्द्रीय विद्यालय समिति ने जारी किया प्री एडमिट कार्ड,यहां चेक करें

KVS Pre Admit Card 2023: केवीएस प्री एडमिट कार्ड 2023 पीआरटी, टीजीटी, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Admit Card
KVS Admit Card

KVS Pre Admit Card 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आधिकारिक वेबसाइट पर पीआरटी (Music), टीजीटी, असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद के लिए आयोजित परीक्षा के लिए प्री-एडमिट कार्ड जारी किया है। केवीएस एडमिट कार्ड 31 जनवरी 2023 को विद्यालय समिति की आधिकारिक वेसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार kvsangathan.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा की तारीख और समय चेक कर सकते हैं। 

 

केन्द्रीय विद्यालय संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल परीक्षा 07, 08 और 09 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहें उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 05 फरवरी 2023 को डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि, टीजीटी(TGT) और पीजीटी (PGT) समेत अन्य पदों के लिए परीक्षा 12 फरवरी से 06 मार्च 2023 तक चलेगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 10 फरवरी 2023 को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

केवीएस की आधिकारिक सूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार 7, 8 और 9 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख और शहर का नाम (स्थान जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी) दर्ज करके परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो दिन पहले केवीएस वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

 

KVS Pre Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

 

चरण 1:  केवीएस (KVS) प्री एडमिट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होम पेज उपलब्ध, Click here to View Date & City (Pre Admit Card): KVS Rect for AC, Principal and VP लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नय पेज ओपन होगा, उसमें आवेदन संख्या,जन्म तिथि और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें। 

चरण 4: इसके बाद केंद्रीय विद्यालय प्री एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

केवीएस ने टीजीटी परीक्षा 12 से 14 फरवरी 2023 और पीआरटी परीक्षा 16 से 20 फरवरी 2023 और 21 से 28 फरवरी 2023 तक निर्धारित की है। वित्त अधिकारी, AE (सिविल) और हिंदी अनुवादक के पद के लिए परीक्षा 20 फरवरी 2023 को होगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं