1. Home
  2. Hindi
  3. किस देश के पास है सबसे बड़ा Police Department, जानें

किस देश के पास है सबसे बड़ा Police Department, जानें

किसी भी शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की आवश्यकता होती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि दुनिया के किस शहर में सबसे अधिक पुलिस है और क्यों। यदि नहीं, तो हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। 

सबसे बड़ा पुलिस विभाग
सबसे बड़ा पुलिस विभाग

पुलिस का नाम सुनते ही एक पल के लिए हर व्यक्ति सख्ते में आ जाता है। शहर में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए कानून व्यवस्था की जरूरत होती है। इसके लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे संबंधित स्थान के लोग शांति से रहने के साथ खुद को सुरक्षित महसूस करें। पुलिस के सख्त रवैये के कारण लोगों में खौफ भी रहता है। हालांकि, अपने सख्त रवैये से ही पुलिस अपराधियों को काबू करती है। दुनिया में हर देश में अलग-अलग शहरों में पुलिस है, जो कि वहां की कानून व्यवस्था बनाकर रखती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि दुनिया के किस शहर में सबसे अधिक पुलिस है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे। इसके लिए पूरा लेख पढ़ें। 

 

न्यूयॉर्क का पुलिस विभाग है सबसे बड़ा 

अमेरिका के न्यूयॉर्क पुलिस विभाग सबसे बड़ा पुलिस विभाग है। इसके साथ ही यह सबसे पुराने पुलिस विभागों में से एक है। यहां 36000 अधिकारी और 19 हजार सिविलियन कर्मचारी हैं, जो दिन रात यहां कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हैं और शहर में शांति बनाए रखते हैं। 



कब हुआ था स्थापित

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग 1845 में स्थापित किया गया था। यहां की पुलिस के ऊपर 8.5 मिलियन लोगों की जिम्मेदारी है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संभालने के लिए पुलिस का यह बड़ा बल अपनी जिम्मेदारी निभाता है। 



अलग अलग ब्यूरो में बटी हुई है पुलिस

यहां की पुलिस अलग-अलग ब्यूरो में बटी हुई है, जिसे जांच, प्रवर्तन और प्रशासन का काम सौंपा गया है। ऐसे में बेहतर पुलिसिंग करने में मदद मिलती है। यहां पर 77 सीमा है, जिसकी पुलिस के पास पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी है।  साथ ही यहां विभाग के पास 12 ट्रांजिट जिले हैं। साथ ही 6 मिलियन डेली राइडर्स और लोगों की सुरक्षा के लिए 9 पुलिस सर्विस क्षेत्र हैं। 



इमरजेंसी सर्विस यूनिट और काउंटर टेररिज्म 

यहां पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं के लिए एक इमेरजेंसी यूनिट का भी गठन किया हुआ है, जिसका काम आपात स्थिति में काम संभालना है। इसके साथ ही आंतकवादी हमलों से बचने के लिए भी पुलिस ने अलग से ब्यूरो बनाया है, जिसमें पुलिस कर्मियों को आंतकवादी घटनाओं से निपटने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। 

 

नेबरहुड पुलिसिंग पर जोर

यहां पुलिस ने नेबरहुड पुलिसिंग पर भी जोर दिया है, जिसके तहत  पुलिस अधिकारी लोगों के बीच पहुंच उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं।

 

पढ़ेंः UPSC IAS 2023: सिविल सेवा में बीते सात सालों में सबसे ज्यादा भर्तियां, जानें कितने पदों पर है मौका और कैसे करें आवेदन