MPPSC Exam Calendar 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एमपी पीएससी ने 2023 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर मंगलवार, 17 जनवरी 2023 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमपी पीएससी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जांच करनी चाहिए कि कौन सा पेपर किस तारीख को आयोजित किया जाएगा। MPPSC आयोग की अधिसूचना के अनुसार, इस साल 14 परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। जिनमें एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल,एसएससी एमटीएस और जीडी समेत अन्य कई भर्तियों की तारीखों की घोषणा की है। अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि चेक करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPPSC Exam Calendar 2023 साल की बड़ी परीक्षाऐं
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर के अनुसार,स्टेट फॉरेस्ट मुख्य परीक्षा 2019, 19 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं,राज्य पात्रता परीक्षा 2022 (सेट) का आयोजन 4 जून 2023 किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक जारी रहेगा। वहीं कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021, 30 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिक डिटेल जानने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर दिया कैलेंडर चेक कर सकते है।
MPPSC Exam Calendar 2023 परीक्षा तिथि में हो सकते हैं बदलाव
उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर के बारे में पता होना चाहिए कि यह परीक्षा का अस्थायी कैलेंडर है। जिसमें बदलाव संभव है। परीक्षा तिथि में परिवर्तन की सूचना आयोग द्वारा दी जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि ताजा अपडेट और किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए समय-समय पर एमपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
MPPSC Exam Calendar 2023 परीक्षा कैलेंडर
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर:-
परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) | 19.03.2023 |
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) | 15.04.2023 से 20.04.2023 |
कम्प्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 | 30.04.2023 |
राज्य सेवा एंव वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 | 21.05.2023 |
राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 | 04.06.2023 |
सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 | 25.06.2023 |
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 | 17.07.2023 से 22.07.2023 |
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 | 20.08.2023 |
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 | सितंबर-अक्टूबर 2023 |
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 | 08.10.2023 |
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 | 30.10.2023 से 04.11.2023 |
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 | 10.12.2023 |
क्रीड़ा अधिकारी / ग्रंथपाल परीक्षा 2022 | 30.10.2023 से 04.11.2023 |
कराधान सहायक परीक्षा 2022 | 17.12.2023 |
जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आगामी परीक्षाओं में सम्मिलित होना चाहते हैं उन्हें इस डेट शीट से अपनी पढाई का शेड्यूल बनाने में सहायता मिलेगी.