Haryana CHO Bharti Admit Card 2023: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा ने सीएचओ 2023 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 23 जनवरी 2023 को जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर सीएचओ एडमिट कार्ड लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा ने सीएचओ 2023 भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेट हेल्थ सोसाइटी (हरियाणा) के नोटिफिकेशन के अनुसार मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर-कम-कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 527 पदों पर भर्ती की जानी है. जिसमें से 143 नए और 384 बैकलॉग अधिकारियों की भर्ती की जाएगी।
Haryana CHO Bharti Admit Card 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइनआवेदन की तिथि- 01 जनवरी 2023
- ऑनलाइनआवेदन की अंतिम तिथि - 14 जनवरी 2023
- लिखितपरीक्षा - पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। NHM हरियाणा CHO की परीक्षा चंडीगढ़ शहर में आयोजित की जाएगी।
- दस्तावेज़सत्यापन की प्रक्रिया 29 से 30 जनवरी 2023 तक पंचकूला में की जाएगी।
- सामुदायिकस्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की लिखित परीक्षा के बाद अंतिम मेरिट सूची 17 फरवरी 2023 को NHM की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
- सीएचओपदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग और ज्वाइनिंग 20 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगी। पदों पर ज्वाइनिंग की पूरी प्रक्रिया पंचकूला से की जाएगी।
Haryana CHO Bharti Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। NHM हरियाणा के नोटिफिकेशन 1/2022-23(HWC-CP)/527/1293 दिनांक:30/12/2022 के अनुसार 527 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा होनी है। लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले NHMकी ऑफिशियल वेबसाइट gov.in पर जाएं।
- फिर NHM सीएचओ2023 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- एडमिट को डाउनलोड करें और फिर प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र की सूची एक दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान प्रमाण ले जाना होगा।