Rajasthan 10th board Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च 2023 से आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षाएं 11 अप्रैल तक जारी रहेंगी. ये परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 तक होंगीं. इस बार पहला पेपर इंग्लिश का होगा ये पेपर 16 मार्च हो आयोजित होगा इसके 4 दिन बाद अगला पेपर आयोजित होगा जो हिंदी का होगा. अन्य परीक्षाओं में भी 2 से 3 दिन का गैप रहेगा जिससे स्टूडेंट्स को रिविजन करने में आसानी रहेगी.
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में कोविड महामारी के कारण आयोग ने सिलेबस कम कर दिया था लेकिन इस वर्ष आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में स्टूडेंट्स से पूरे 100 प्रतिशत सिलेबस से प्रश्न पूछें जाएंगें.
Rajasthan 10th board Exam 2023 परीक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी :
इवेंट्स | महत्वपूर्ण तिथियाँ |
बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
कक्षा | 10 वीं |
परीक्षा की डेट शीट जारी होने की तिथि | 13 जनवरी 2023 |
परीक्षा शुरू होने की तिथि | 16 मार्च 2023 |
परीक्षा समाप्त होने की तिथि | 11 अप्रैल 2023 |
परीक्षा का समय | सुबह 8.30 से 11.45 तक |
ऑनलाइन लिंक | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Rajasthan 10th board Exam 2023 डेटशीट:
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है इस वर्ष ये परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल नीचे देखें
परीक्षा की तिथि | परीक्षा का नाम |
16 मार्च 2023 | अंग्रेजी |
21 मार्च 2023 | हिंदी |
25 मार्च 2023 | सामान्य विज्ञान |
29 मार्च 2023 | विज्ञान |
3 अप्रैल 2023 | गणित |
8 अप्रैल 2023 | तृतीय भाषा - संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र) |
11 अप्रैल 2023 | ऑटोमोटिव / ब्यूटी एंड वेलनेस / हेल्थ केयर / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी आईटीईएस / खुदरा / टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी / पर्सनल सिक्योरिटी / फैशन डिजाइनिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर / कृषि / प्लंबर / दूरसंचार / बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा / निर्माण / फ़ूड प्रोसेसिंग / संस्कृत (दूसरा प्रश्न पत्र) |
Rajasthan 10th board Exam 2023 कैसे डाउनलोड करें परीक्षा की डेट शीट?
छात्रों की सुविधा के लिए यहाँ हम डायरेक्ट लिंक दे रहे है इस लिंक के माध्यम से आप आसान स्टेप्स को फॉलो कर के अपनी डेटशीट डाउन लोड कर सकते हैं.
स्टेप-1 : RBSE बोर्ड के होमपेज rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप-2 : सीधे आरबीएसई कक्षा 10वीं डेट शीट या लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 : 2023 बोर्ड परीक्षा पेज पर क्लिक करें.
स्टेप-4 : 2023 के लिए राजस्थान बोर्ड डेट शीट डाउनलोड के लिए दिए गए लिंक पर जाएं.
स्टेप-5 : पीडीएफ या वर्ड में परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें.
Rajasthan 10th board Exam 2023 कैसे करें परीक्षा की तैयारी ?
प्रत्येक वर्ष बोर्ड नवीनतम पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र डिजाइन के आधार पर मॉडल प्रश्न पत्र प्रकाशित करता है. इसलिए, मॉडल पेपर का प्रयोग करते हुए तैयारी करने से छात्रों को पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी.