RBSE Class 12th Date sheet 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं वे अब अपनी परीक्षा की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता दें कि इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी .माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया है कि, राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष लगभग 21 लाख 12 हजार परीक्षार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है.
हमने आपकी सुविधा के लिए यहाँ राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल दिया है साथ ही आयोग द्वारा जारी शेड्यूल को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है.
RBSE Class 12th Date sheet 2023: राजस्थान बोर्ड सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल 2023
बोर्ड का नाम |
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन,राजस्थान
|
कक्षा |
12th ( इंटरमीडिएट) |
विभाग |
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12th के सभी विभाग यानी कला, वाणिज्य और विज्ञान |
शैक्षणिक वर्ष |
2022-23 |
सरकारी वेबसाइट |
rajeduboard.rajasthan.gov.in |
RBSE डेट शीट रिलीज डेट |
13 जनवरी, 2023 |
परीक्षा शुरू होने की तारीख |
9 मार्च, 2023 |
परीक्षा की अंतिम तारीख |
12 अप्रैल,2023 |
परीक्षा प्रारंभ होने का समय |
8:30 |
परीक्षा समाप्त होने का समय |
11:45 |
राजस्थान बोर्ड के डिप्टी डारेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन की परीक्षा 2023 की तारीख इस सप्ताह के अंत तक आ जाएगी.
RBSE Class 12th Date sheet 2023: डाउनलोड करने का तरीका जानें
- सबसे पहले आप आरबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
- होमपेज पर एक्जाम डेटशीट डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको राजस्थान बोर्ड 12thकी डेटशीट दिखाई देगी।
- उस डेट शीट पर क्लिक करके राजस्थान बोर्ड परीक्षा की डेट शीट डाउनलोड करें
RBSE Class 12th Date sheet 2023: राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा टाइम टेबल
राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइम टेबल उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, यहां देखिए इंटरमीडिएट परीक्षा टाइम टेबल-
दिनांक |
विषय |
9 मार्च,2023 |
मनोविज्ञान |
10 मार्च,2023 |
लोक प्रशासन |
11 मार्च,2023 |
पर्यावरण विज्ञान |
13 मार्च,2023 |
शारीरिक शिक्षा |
14 मार्च,2023 |
संगीत गायन / नृत्य ,कत्थक, संगीत वादन , तबला, पखावज , सितार, सरोद , वाइलिन ,दिलरुबा ,बांसुरी , गिटार |
15 मार्च,2023 |
समाज शास्त्र |
17 मार्च,2023 |
संस्कृत साहित्य , वाड्मय |
20 मार्च,2023 |
भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान |
22 मार्च,2023 |
अंग्रेजी अनिवार्य |
24 मार्च,2023 |
हिन्दी अनिवार्य |
27 मार्च,2023 |
इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि रसायन/ रसायन विज्ञान |
28 मार्च,2023 |
अंग्रेजी साहित्य टंकण लिपि (हिन्दी) |
31 मार्च,2023 |
गणित |
01 अप्रैल,2023 |
अर्थशास्त्र / स्टेनोग्राफ – हिन्दी/ अंग्रेजी / कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान |
03 अप्रैल,2023 |
कम्प्यूटर विज्ञान / इन्फॉरमेटिक्स प्रेक्टिस |
05 अप्रैल,2023 |
दर्शन शास्त्र/ सामान्य ज्ञान |
06 अप्रैल,2023 |
राजनीति विज्ञान / भूविज्ञान / कृषि विज्ञान |
08 अप्रैल,2023 |
गृहविज्ञान |
10 अप्रैल,2023 |
हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य राजस्थानी साहित्य ,फारसी , प्राकृत भाषा / टंकण लिपि अंग्रेजी |
11 अप्रैल,2023 |
चित्रकला |
12 अप्रैल,2023 |
ऑटोमोटिव / ब्यूटी एंड वेल नेस / स्वास्थ्य देखभाल / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को समर्पित / खुदरा / यात्रा और पर्यटन / फैशन डिजाइनिंग और आंतरिक सजावट / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली / प्लंबर / दूरसंचार के लिए समर्पित सेवाएं (सुबह 8.45 से 11.30) ऋग्वेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/दाम वेद/अथर्व वेद/न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/मीमांसा दर्शन/जैन दर्शन/निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/सामन्य दर्शन/रामानंद दर्शन/व्याकरण शास्त्र/पुराणेतिहास/धर्मशास्त्र/ज्योतिषशास्त्र/ सामुद्रिक शास्त्र/ वास्तुविज्ञान/ पुरोहित शास्त्र
|
RBSE Class 12th Date sheet 2023: बोर्ड परीक्षा 6081 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी
राजस्थान बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने कहा है कि, राजस्थान बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 6081 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 49 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है.परीक्षा देते समय छात्रों को कोई परेशानी न आए इसको ध्यान में रखकर परीक्षा केद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।