1. Home
  2. Hindi
  3. RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2023: जल्द जारी होगी राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा आंसर की, यहां देखें

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2023: जल्द जारी होगी राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा आंसर की, यहां देखें

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2022 की आंसर की अपलोड करेगा  इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार  आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आरपीएससी ग्रेड 2 परीक्षा आंसर की  डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer key
RPSC 2nd Grade Teacher Answer key

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2023: RPSC ग्रेड 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी का इंतजार खत्म होने वाला है,  राजस्थान लोक सेवा आयोग, सीनियर टीचर भर्ती ग्रेड 2 परीक्षा 2022 की आंसर की अपनी वेबसाइट पर कभी भी जारी कर सकता है। जिसके बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

 

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2023 कब आयोजित हुई परीक्षा

RPSC ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। बता दें कि 24 दिसंबर 2022 को होने वाली सामान्य ज्ञान की परीक्षा लीक होने के कारण 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई । राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा समाप्त हो चुकी है ऐसे में जल्द ही परीक्षा आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होते ही उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद आयोग द्वारा उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए लिंक जारी किया जाएगा। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद आयोग, परीक्षा की अंतिम आंसर की  और फिर परीक्षा रिजल्ट जारी करेगा।

 

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2023 डाउनलोड करें

  

 

  • उम्मीद आंसर की डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पर दिख रहे News And Events ओप्शनपर क्लिक करें।
  • इसके बाद Rajasthan Senior Teacher Answer Key 2023  लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर RPSC Grade 2 Teacher Answer Key 2023 पीडीएफफॉर्मेट में प्रदर्शित होगी।
  • इसे डाउनलोड करें और एक चेक करने के लिए प्रिंट आउट भी ले लें।

 

CPSC ग्रेड 2 परीक्षा के माध्यम से राजस्थान आयोग द्वारा 9760 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट पर जा सकते हैं।