RSMSSB Bharti 2022: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी से जुडी बड़ी खबर अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) पहली बार राज्य में विभिन्न पदों पर स्नातकों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित पदों जैसे महिला पर्यवेक्षक, पटवारी, जिलादार, प्लाटून कमांडर, तहसील राजस्व लेखाकार, उप जेलर, पर्यवेक्षक और होटल अधीक्षक ग्रेड 2 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अब राजस्थान के उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा देने की आवश्कता नहीं होगी। राजस्थान CET की परीक्षा का आयोजन 06 से 09 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पहले की तरह ही होगी I उम्मीदवारों को अपना आवेदन बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड से जमा करना होगा, इन पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है और ये प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगी।
RSMSSB Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 22 सितंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 21 अक्टूबर 2022
परीक्षा की तिथि - 06 से 09 जनवरी 2023 तक
RSMSSB Bharti 2022 पदों का विवरण:
महिला सुपरवाइजर - 176 पद
पटवारी - 272 पद
प्लाटून कमांडर - 43 पद
तहसील रिवेन्यु अकाउंट - 198 पद
जूनियर अकाउंट 1923 पद
सब जेलर - 49 पद
हॉस्टल सुपरिन्टेन्डेन्ट ग्रेड-2 - 335 पद
RSMSSB Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता :
महिला सुपरवाइजर - ग्रेजुएट
पटवारी - NIELIT से स्नातक और O सर्टिफिकेट कोर्स या DOEACC/ COPA या DPCS कोर्स/डिप्लोमा या कंप्यूटर एप्लीकेशन या साइंस में डिग्री या 3 साल या CS या BE/B.Tech या RS CIT या समकक्ष में डिप्लोमा.
ज़िलेदार - ग्रेजुएट
प्लाटून कमांडर- ग्रेजुएट या पूर्व सैनिक
सब-जेलर और हॉस्टल सुपरिन्टेन्डेन्ट ग्रेड- II - ग्रेजुएट
तहसील रिवेन्यु अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंट - डिग्री/सीए के साथ ओ लेवल परीक्षा उत्तीर्ण या सीओपीएस. एनसीटी राजस्थान से कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन / आईटी या कंप्यूटर साइंस एंड इलेक्ट्रॉनिक्स / आईटी में सीपीसीएस सर्टिफिकेट या डिग्री डिप्लोमा।
RSMSSB Bharti 2022 आयुसीमा:
प्लाटून कमांडर- 20 से 40 वर्ष
हॉस्टल सुपरिन्टेन्डेन्ट ग्रेड-2, तहसील रिवेन्यु अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंट - 21 से 40 वर्ष
अन्य पदों के लिए - 18 से 40 वर्ष
RSMSSB Bharti 2022 आवेदन शुल्क :
जनरल/ ओबीसी - 450 रु.
ओबीसी NCL - 350 रु.
SC / ST - 250 रु.
करेक्शन चार्जेस - 300 रु.
RSMSSB Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ राजस्थान की वेबसाइट - sso.rajasthan.gov.in पर 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंI