1. Home
  2. Hindi
  3. SBI CBO Interview Date And Admit Card 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022, यहां से करें डाउनलोड

SBI CBO Interview Date And Admit Card 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022, यहां से करें डाउनलोड

SBI CBO Interview Date And Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पद के लिए इंटरव्यू एडमिट कार्ड  जारी किया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI CBO Interview Admit Card 2022
SBI CBO Interview Admit Card 2022

SBI CBO Interview Date And Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आधिकारिक वेबसाइट पर सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने 04 दिसंबर 2022 को आयोजित सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अपना SBI CBO इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के लिए इंटरव्यू एडमिट कार्ड सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

 

एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022 (SBI CBO Interview call letter 2023) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या,रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार इंटरव्यू एडमिट कार्ड के 17 फरवरी 2023 तक या उससे पहले वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

इससे पहले एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की सूची पहले ही वेबसाइट पर जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों को सीबीओ पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अनुसार साक्षात्कार के दौर से गुजरना होगा।

 

चयनित उम्मीदवार ध्यान दें, सीबीओ परीक्षा इंटरव्यू 50 अंकों का होगा, उम्मीदवारों को इंटरव्यू उत्तीर्ण करने के लिए अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। आपको बता दें कि इंटरव्यू सत्र के दौरान उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिज्यूमे फॉर्म को डाउनलोड करना होगा, इसे ठीक से भरकर जमा करना होगा और फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखनी होगी।

यहां से चेक करें एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022

 

SBI CBO Interview Date And Admit Card 2023 एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड  डाउनलोड कैसें करें?

 

  • उम्मीदवार सीबीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले  एसबीआई करियर की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • इसके बाद लेटेस्ट रिक्रूटमेंट टैब के 'रिक्रूटमेंट ऑफ सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स (विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/ सीबीओ/ 2022-23)' के तहत दिए गए 'डाउनलोड इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022' पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पंजीकरण संख्या,रोल नंबर और पासवर्ड,जन्मतिथि सहित अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल डालनी होगी।
  • एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।