UP Board Datesheet 2022-23 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. इस वर्ष ये परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8 से 11.15 और दूसरा 2 बजे से 5.15 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी. 16 फरवरी को हिंदी और प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस वर्ष ये परीक्षाएं 3 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी.
इस वर्ष परीक्षा राज्य में होने वाली हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 58 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से लगभग 31,16,458 छात्र 10वीं के और 27,50,871 छात्र 12वीं कक्षा के हैं.
UP Board Datesheet 2022-23
नीचे दी गई तालिका में देखें यूपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षाओं से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी -
यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा शेड्यूल जारी होने की तिथि | 10 जनवरी 2023 |
यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा शुरू होने की तिथि | 16 फरवरी 2023 |
यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा समाप्त होने की तिथि | 3 मार्च 2023 |
परीक्षा आयोजन की पालियां | परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी |
यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड लिंक | upmsp.edu.in |
प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होने की तिथि | 16 जनवरी से 20 जनवरी 2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | मई या जून 2023 में |
UP Board Datesheet 2022-23 एग्जाम शेड्यूल :
इस हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू हो रहीं हैं. स्टूडेंट्स नीचे दिए गए शेड्यूल के माध्यम से अपनी परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं.
परीक्षा की तारीखें | सुबह की पाली में आयोजित होने वाली परीक्षाएं (8 : 11-15) | शाम की पाली में आयोजित होने वाली परीक्षाएं (2 :5 -15) |
16 फरवरी 2023 | हिंदी , प्राइमरी हिंदी | |
17 फरवरी 2023 | पाली, अरबी, फारसी | संगीत गायन |
20 फरवरी 2023 | गृह विज्ञान | |
21 फरवरी 2023 | गणित | कंप्यूटर |
22 फरवरी 2023 | संस्कृत | संगीत वादन |
23 फरवरी 2023 | वाणिज्य | सिलाई |
24 फरवरी 2023 | कृषि | मानव विज्ञान/खुदरा व्यापार/सुरक्षा/ऑटोमोबाइल/आईटी/आईटीईएस/स्वास्थ्य देखभाल/प्लम्बर/इलेक्ट्रीशियन/आपदा प्रबंधन सौर प्रणाली मरम्मत/मोबाइल मरम्मत/एनसीसी/ |
25 फरवरी 2023 | चित्र कला , रंजन कला | |
27 फरवरी 2023 | विज्ञान | |
1 मार्च 2023 | अंग्रेजी | |
2 मार्च 2023 | गुजराती/उर्दू/पंजाबी/बंगाली/मराठी/असमिया/उड़िया/कन्नड़/कश्मीरी/सिंधी/तेलुगु/तमिल/मलयालम/नेपाली | |
3 मार्च 2023 | सामाजिक विज्ञान |
UP Board Datesheet 2022-23 एग्जाम शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल ?
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से या नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से अपना एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.
UP Board Datesheet 2022-23 डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स जो फॉलो कर के भी अपना एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं .
स्टेप-1 : यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in. पर जाएँ
स्टेप-2 : 10वीं कक्षा की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3: खुलने वाली पीडीएफ/वर्ड फाइल को डाउनलोड करें।