UPSC 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, अब रेलवे की ग्रुप-A की मैनेजमेंट सर्विस की भर्तियाँ भी सिविल सेवा परीक्षा द्वारा की जाएंगी. आयोग द्वारा 2 फरवरी को वर्ष 2023 में होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी की गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार आईआरएमएस ( इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस) की भर्तियाँ सीएस (सिविल सर्विसेज) के माध्यम से होंगी. रेल मंत्रालय के अनुसार, आईआरएमएस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल होंगे. इस बार कुल 1105 पदों में से 150 पद IRM सेवा के हैं.
UPSC 2023 IRMSE के लिए क्या है पात्रता ?
यदि कोई अभ्यर्थी IRMSE के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसके पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंजीनियरिंग, कॉमर्स या चार्टर्ड एकाउंटेंसी में डिग्री होनी अनिवार्य है. विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा और अटेम्ट की अलग-अलग व्यवस्था है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 150 IRMS के पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी.
UPSC 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
UPSC 2023 अधिसूचना जारी होने की तिथि | 01 फरवरी 2023 |
UPSC CSE ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 01 फरवरी 2023 |
UPSC CSE ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि | 21 फरवरी 2023 |
UPSC CSE आवेदन पत्र में सुधार की तिथि | 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 |
UPSC 2023 प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि | 28 मई 2023 |
UPSC 2023 प्रारम्भिक परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द जारी होगी |
UPSC 2023 मुख्य परीक्षा की तिथि | 15सितम्बर 2023 |
UPSC आयु सीमा 2023 : उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की जांच कर सकते हैं
श्रेणी |
न्यूनतम आयुसीमा |
अधिकतम आयुसीमा |
सामान्य |
21 वर्ष |
32 वर्ष |
OBC |
21 वर्ष |
35 वर्ष |
SC/ST |
21 वर्ष |
37 वर्ष |
UPSC आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UPSC 2023 चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा -
प्रारम्भिक परीक्षा - उम्मीदवारों को चयन के लिए सबसे पहले प्रारम्भिक परीक्षा को पास करना होगा. ये परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी. इस परीक्षा में 2 पेपर होंगे होंगे GS पेपर-1 और GS पेपर-2. GS पेपर -1 में जनरल अवरैनेस के 100 प्रश्न होंगे वहीँ GS पेपर -2 में मैथ्स, रीजनिंग और एप्टीटुड के 80 प्रश्न पूछें जायेंगे. उम्मीदवारों की मेरिट फर्स्ट पेपर के आधार पर बनेगी. जबकि दूसरे पेपर में उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत अंक लानें अनिवार्य होगा.
मैन्स परीक्षा- प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार मैन्स परीक्षा में भाग लेते हैं. ये परीक्षा लिखित होती है इस परीक्षा में कुल 8 पेपर होते हैं पेपर-1 भाषा का, पेपर-2 निबंध, पेपर-3 जनरल स्टडीज पेपर-1, पेपर-4 जनरल स्टडीज पेपर-2, पेपर-5 जनरल स्टडीज पेपर-3, पेपर-6 जनरल स्टडीज पेपर-4 साथ ही उम्मीदवारों को 2 ऑप्शनल सब्जेक्ट के पेपर भी देने होते हैं.
इंटरव्यू- मैन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाये जाते हैं और इसी के आधार पर अंतिम रूप से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है.