1. Home
  2. Hindi
  3. UPSC Notification 2023: जारी हुई सिविल सर्विसेज 2023 की अधिसूचना, यहाँ देखें पात्रता और अन्य डिटेल्स

UPSC Notification 2023: जारी हुई सिविल सर्विसेज 2023 की अधिसूचना, यहाँ देखें पात्रता और अन्य डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 की अधिसूचना जारी कर दी है. इस परीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ें.

UPSC 2023 अधिसूचना जारी
UPSC 2023 अधिसूचना जारी

UPSC Notification 2023: देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने आज अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती परीक्षा से देश की प्रतिष्ठित सेवा में उम्मीदवारों को अधिकारी बनने का मौका मिलेगा. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उम्मीदावर को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा तथा अन्य प्रतिष्ठित नौकरियों को चुना जायेगा. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रहेगी. 

यूपीएससी आईएएस 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सफल उम्मीदवारों को आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. ये परीक्षा 28 मई 2023 (रविवार) को आयोजित की जायेगी. UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश में विभिन्न निर्दिष्ट स्थानों पर आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजित करता है. इस परीक्षा में देश भर से लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं. पिछले वर्ष, आयोग ने कुल 861 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी. इस बार इन रिक्तियों के माध्यम से आयोग 1105 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी. UPSC सिविल सेवा 2023 अधिसूचना के साथ ही आयोग ने भारतीय वन सेवा (IFS) 2023 परीक्षा के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी है.

परीक्षा करवाने वाले विभाग का नाम  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 
पदों का विवरण  1105
परीक्षा का नाम  सिविल सेवा परीक्षा 2023  
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन 
आवेदन प्रक्रिया की तिथि  01 फरवरी से  17 फरवरी  2023
चयन प्रक्रिया 

UPSC CSE प्रीलिम्स  2023

UPSC CSE मेन्स  2023

UPSC CSE इंटरव्यू  2023

वेबसाइट  upsc.gov.in

UPSC 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीएससी 2023 अधिसूचना तिथि, आवेदन तिथि और परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं.

UPSC   2023 अधिसूचना जारी होने की तिथि  01 फरवरी  2023
UPSC CSE ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि  01 फरवरी  2023
UPSC CSE ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि  21 फरवरी  2023
UPSC CSE आवेदन पत्र में सुधार की तिथि  22 फरवरी से 28 फरवरी  2023
UPSC  2023 प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि  28 मई  2023
UPSC 2023 प्रारम्भिक परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तिथि जल्द जारी होगी 
UPSC 2023 मुख्य परीक्षा की तिथि  15सितम्बर  2023

 

UPSC 2023 पदों का विवरण :

इस बार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1105 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी . 

UPSC 2023 पात्रता :

शैक्षिक योग्यता: पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय से स्नातक होना चाहिए. स्नातक के लिए कोई न्यूनतम प्रतिशत आवश्यक नहीं है.

यूपीएससी आयु सीमा 2023 :उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की जांच कर सकते हैं -

श्रेणी 

न्यूनतम  आयुसीमा 

अधिकतम आयुसीमा 

सामान्य 

21 वर्ष 

32  वर्ष 

OBC

21  वर्ष 

35  वर्ष 

SC/ST

21  वर्ष 

37  वर्ष 

UPSC 2023 प्रयासों की संख्या :
सामान्य वर्ग के उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस परीक्षा में छह बार प्रयास कर सकते हैं। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार असीमित प्रयास कर सकते हैं और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार 9 बार प्रयास कर सकते हैं.

अधिसूचना लिंक देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

UPSC 2023 चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा -

प्रारम्भिक परीक्षा - उम्मीदवारों को चयन के लिए सबसे पहले प्रारम्भिक परीक्षा को पास करना होगा. ये परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी. इस परीक्षा में 2 पेपर होंगे होंगे GS पेपर-1 और GS पेपर-2. GS पेपर -1 में जनरल अवरैनेस के 100 प्रश्न होंगे वहीँ GS पेपर -2 में मैथ्स, रीजनिंग और एप्टीटुड के 80 प्रश्न पूछें जायेंगे. उम्मीदवारों की मेरिट फर्स्ट पेपर के आधार पर बनेगी. जबकि दूसरे पेपर में उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत अंक लानें अनिवार्य होगा.

मैन्स परीक्षा- प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार मैन्स परीक्षा में भाग लेते हैं. ये परीक्षा लिखित होती है इस परीक्षा में कुल 8 पेपर होते हैं पेपर-1 भाषा का, पेपर-2 निबंध, पेपर-3 जनरल स्टडीज पेपर-1, पेपर-4 जनरल स्टडीज पेपर-2, पेपर-5  जनरल स्टडीज पेपर-3, पेपर-6 जनरल स्टडीज पेपर-4 साथ ही उम्मीदवारों को 2 ऑप्शनल सब्जेक्ट के पेपर भी देने होते हैं.             

इंटरव्यू- मैन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाये जाते हैं और इसी के आधार पर अंतिम रूप से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है.           
 

जानें कैसे करें सिविल सेवा परीक्षा 2023 की तैयारी 

UPSC 2023 आवेदन प्रक्रिया :

उम्मीदवार UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.