Hockey Stadium: क्रिकेट, फुटबॉल व बाकी खेलों के साथ हॉकी भी बहुत लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इसके आयोजन में बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पांच दुनिया के ऐसे सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैठने की क्षमता के हिसाब से सबसे बड़े हैं।
हॉकी का ओलंपिक में इतिहास
हॉकी को साल 1908 के ओलंपिक में पेश किया गया था। वहीं, 1928 के बाद से यह सभी ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा। हालांकि, बाकी खेलों के मुकाबले इसके स्टेडियम में अधिक लोगों के बैठने की क्षमता नहीं होती है।
आइये जानते हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम
1. नेशनल हॉकी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान (45,000)
पाकिस्तान लाहौर में स्थित नेशलन हॉकी स्टेडियम में एक बार में 45,000 लोग बैठकर मैच देख सकते हैं। यहां पर 1990 में पुरुष हॉकी मैच का आयोजन सबसे प्रसिद्ध रहा था, जिसमें नीदरलैंड ने पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान में इसे लोग गद्दाफी हॉकी स्टेडियम के नाम से भी जानते हैं।
2. चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम, चंडीगढ़, भारत (30,000)
दूसरे नंबर पर आता है चंडीगढ़ का हॉकी स्टेडियम, जहां पर एक बार में 30,000 लोग मैच देख सकते हैं। यह स्टेडियम 1960 में बनाया गया था। आपको यह भी बता दें कि पंजाब में हॉकी काफी लोकप्रिय है। इसे हॉकी का हब भी कहा जाता है। साल 2020 में आयोजित किए गए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कुल 16 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी पंजाब के ही थे। यहां साल 1977 में इंडो-उजाबेकिस्तान, 1995 में इंडो-पैन अमेरिकन हॉकी और ऑल हॉकी इंडिया जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले गए हैं।
3. वेइंगर्ट स्टेडियम, लॉस एंजिल्स, यूएसए (22,355)
यह स्टेडियम अमेरिका में स्थित है, जहां अमेरिकी फुटबॉल, सॉकर और एथलेटिक्स जैसे प्रमुख खेल आयोजन होता है। स्टेडियम में 1984 में पाकिस्तान और नीदरलैंड के ओलंपिक मैच के साथ अन्य देशों ने भी मैच खेला था। वहीं, इस स्टेडियम में हॉलीवुड फिल्मों के कई सीन भी फिल्माए गए हैं।
4. बिरसा मुंडा स्टेडियम, राउरकेला, भारत (20,000)
भारत में बना बिरसा मुंडा स्टेडियम चौथा सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है, जहां एक बार 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। साथ ही यह देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है। इस स्टेडियम को विशेष रूप से 2023 FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों के लिए बनाया गया है। वहीं, यह स्टेडियम कलिंगा स्टेडियम के साथ मैचों की मेजबानी में भाग लेगा। कलिंगा स्टेडियम में 16,000 दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। आपको बता दें कि कुल होने वाले 44 मैचों में से इसके पास 20 मैचों की मेजबानी होगी। यहां पर होने वाला पहला मैच चिली और इंग्लैंड के बीच होगा।
5. ली वैली हॉकी स्टेडियम, लंदन, इंग्लैंड (20,000)
ली वैली हॉकी स्टेडियम लंदन में है। इसे पहले रिवरसाइड एरिना कहा जाता था। यहां की खास बात यह है कि कुछ विशेष अवसरों पर स्टेडियम की क्षमता 20,000 तक हो सकती है, नहीं तो यहां 15,000 लोग बैठकर मैच देख सकते हैं। इस स्टेडियम ने कई ओलंपिक खेलों की मेजबानी की है, जिसमें 2012 और 2018 का ओलंपिक शामिल है।
पढ़ेंः Hockey Stadium: पढ़ें क्यों खास है ओड़िसा में 261 करोड़ रुपये से बना भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम