इस दुनिया में अलग-अलग प्रकार के जीव रहते हैं, जिनकी अलग-अलग खूबियां भी हैं। कुछ जीव आकार में बड़े हैं, तो कुछ जीव आकार में छोटे हैं। वहीं, कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि उनमें जहर होता है। ऐसे में यदि वे किसी व्यक्ति को काट ले, तो उनके जहर से किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है। हालांकि, इस दुनिया में एक ऐसा जीव भी मौजूद है, जिसमें साइनाइड से कहीं ज्यादा जहर मौजूद होता है। वह जीव यदि किसी व्यक्ति को काट ले, तो कुछ ही सेकेंड में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। कौन सा है वह जीव और कहां पाया जाता है, जानने के लिए लेख पढ़ें।
समुद्र में रहता है यह जीव
खतरनाक प्रजाति का यह जीव समुद्र में रहता है, जो कि ऑक्टोपस है। हालांकि, आपको यहां यह बता दें कि यह कोई सामान्य ऑक्टोपस नहीं है, बल्कि ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस है। इस ऑक्टोपस के जहर से व्यक्ति की 30 सेकेंड में ही मौत हो सकती है। वहीं, इसके एक बार जहर छोड़ने पर कम से कम 20 लोगों की मौत हो सकती है।
इसलिए घातक होता है इसका जहर
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस में टेट्रोडॉटोक्सिन पाया जाता है। यह एक न्यूरोटॉक्सिन होता है, जो कि साइनाइड से भी कई गुणा जहरीला होता है। आपको बता दें कि साइनाइड से कुछ ही सेकेंड में ही इंसान की मौत हो जाती है।
इन प्रजातियों में पाया जाता है जहर
ब्लू रिंग्ड के अलावा यह जहर करीब 100 जीवों में पाया जाता है, जिसमें पफरफिश, पनामियन गोल्डन मेंढक और न्यूट भी शामिल है। हालांकि, इन जीवों में जहर का स्तर कम या ज्यादा हो सकता है। आपको यह भी बता दें कि इस जहर की पहचान सबसे पहले पफरफिश में की गई थी।
कहां पाए जाते हैं ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
अब सवाल आता है कि यह जहरीला जीव ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस कहा पाया जाता है, तो आपको बता दें कि ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस तस्मानिया और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऑक्टोपस की तीन प्रजातियां पाई जाती हैं, जो कि 22 सेंटीमीटर से तक की होती हैं।
पूरी दुनिया में ऑक्टोपस की 300 प्रजातियां
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि पूरी दुनिया में ऑक्टोपस की कुल 300 प्रजातियां हैं। इसकी हर एक प्रजाति की अपनी खूबी है। ऑक्टोपस के आठ पैर होते हैं और यह रात्रिचर जीव है, जो कि रात में निकलता है। साथ ही यह पानी में तेज गति से चलता है।
पढ़ेंः अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत भी इतिहास रचने को तैयार, ISRO ने किया टेस्ट