दुनिया की 10 सबसे महंगी और दुर्लभ चाय


By Mahima Sharan18, Jul 2024 04:50 PMjagranjosh.com

सबसे महंगी चाय

चाय सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि एक हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी है। मेहमान नवाजी से लेकर मूड रिफ्रेशिंग तक सभी में चाय का रोल कोई भी नहीं निभा सकता, लेकिन आज हम दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में जानेंगे-

दा-होंग पाओ, चीन

दा-होंग पाओ चाय दुनिया की सबसे महंगी चायों में से एक है। इसकी किमत  $1.2 मिलियन/किग्रा है। इस चाय की बेहतरीन गुणवत्ता मदर ट्री से आती है, जिनमें से धरती पर केवल 6 ही मौजूद हैं।

पांडा गोबर की चाय, चीन

इस चाय की खेती में खाद के रूप में पांडा भालू के गोबर का उपयोग किया जाता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसे लगभग $70,000/किग्रा में बेचा जाता है।

येलो गोल्ड टी बड्स, सिंगापुर

इन चाय की कलियों को साल में एक बार सोने की कैंची से तोड़ा जाता है और फिर उन्हें धूप में सुखाया जाता है। उसके बाद, चाय की पत्तियों पर 24 कैरेट सोने के टुकड़े छिड़के जाते हैं।

सिल्वर टिप्स इंपीरियल टी, भारत

यह दार्जिलिंग में पाई जाती है जो कि चांदी की सुइयों की तरह दिखती है। इसमें फ्रांगीपानी और आम की तीखी खुशबू  जैसी सुगंध होती है।

ग्योकुरो, जापान

ग्योकुरो शब्द का जापानी में अर्थ मोती ओस या जेड ओस होता है। यह स्वाद से भरपूर एक हरी चाय है। इसकी कीमत लगभग 650 डॉलर प्रति किलोग्राम है।

पु-एर चाय, चीन

यह सबसे साफ चाय है और आम तौर पर चाय के केक के आकार में बेची जाती है। यह चाय आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छी है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और वजन घटाने में सहायता करती है।

नार्सिसस वुई ऊलोंग चाय, चीन

यह चीन में सबसे लोकप्रिय चाय में से एक है। चाय में एक वुडी और चॉकलेट का स्वाद होता है और यह अपनी खुशबू के लिए जानी जाती है।

टाइगुआ नयिन चाय, चीन

टाइगर नयिन दुनिया में सबसे सम्मानित चायों में से एक है। चाय की पत्तियों को धूप में तब तक सुखाया जाता है जब तक कि वे कुरकुरी और सुनहरी न हो जाएं।

गाओ शान चाय, ताइवान

हाई माउंटेन टी के नाम से मशहूर, गाओ शान चाय ताइवान के ऊंचे इलाकों में स्थित चाय के बागानों में उगाई जाती है। इस चाय की कीमत 250 डॉलर प्रति किलोग्राम है।

ये चाय जितनी महंगी हैं, उतनी ही फायदेमंद भी हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

6 Beautiful Animals With Blue Eyes