By Mahima Sharan28, Feb 2024 06:18 PMjagranjosh.com
ब्रेन से जुड़े फैक्ट्स
ब्रेन हमारे शरीर सबसे अद्भुत और महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह कमांड सेंटर और शरीर का एकमात्र हिस्सा है, जो हमें विभिन्न चीजों को सीखने, सोचने और याद रखने में मदद करता है।
ब्रेन कब होता है एक्टिव?
जब हम थके हुए होते हैं और रात के समय जब हम सो रहे होते हैं तब हमारा ब्रेन अधिक सक्रिय होता है और तेजी से काम करता है। इसलिए 7 से 8 घंटे की उचित नींद लेने की सलाह दी जाती है जिससे मस्तिष्क के जीवन में सुधार होता है।
कब तक बढ़ता है दिमाग?
हमारा मस्तिष्क 18 वर्ष की आयु तक बढ़ता रहता है और इसकी मेमोरी क्षमता हार्ड ड्राइव पर चार टेराबाइट्स के बराबर या उससे अधिक होती है।
ब्रेन का वेट
मानव ब्रेन का वजन लगभग 3 पाउंड होता है जिसमें 60% फैट होती है। इसलिए, यह मानव शरीर का सबसे मोटा अंग है जो शरीर के कुल वजन का 2% रखता है।
ऊर्जा
मस्तिष्क लगभग 0.025 किलोवाट ऊर्जा एब्जॉर्ब कर सकता है, जो एक मानक इलेक्ट्रिसिटी बल्ब को रोशन करने के लिए पर्याप्त है।
ब्लड वेसल्स
मस्तिष्क में लगभग 75 से 100 अरब न्यूरॉन्स मौजूद होते हैं और मस्तिष्क में मौजूद प्रत्येक ब्लड वेसल की लंबाई लगभग 100000 मील होती है।
उम्र के साथ कमजोर याददाश्त
जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, चीज़ों को याद रखना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारी उम्र के साथ सिकुड़ती हैं और पुरानी यादों को फ़िल्टर करने और हटाने में सक्षम नहीं होती हैं।
नेगेटिव थिंकिंग
जब भी कोई व्यक्ति कुछ नया सीखता है तो मस्तिष्क में नए संबंध निर्मित होते हैं। मानव मस्तिष्क में प्रतिदिन लगभग 70000 विचार आते हैं जिनमें से 70% नकारात्मक माने जाते हैं।
मल्टी टास्किंग
उत्पादकता उन कई लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है जो एक ही समय में कई कार्यों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। हालांकि, मानव मस्तिष्क एक साथ दो चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता है, न ही वह एक समय में एक से अधिक चीजें सीख सकता है।
तो ये हैं हमारे ब्रेन से जुड़े मजेदार बातें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Check Out List Of Famous Personalities Born On 29th February