By Mahima Sharan27, Mar 2024 12:37 PMjagranjosh.com
बुद्धिमान बच्चों के लक्षण
कोई भी बच्चा बेवकूफ नहीं होता बस सभी के सोचने-समझने की शक्ति अलग होती है। यह हम बुद्धिमान छात्रों के उन बातों के बारे में बताएंगे जो वे किसी के साथ भी शेयर नहीं करते।
स्टडी आवर
एक बुद्धिमान बच्चा आपको कभी नहीं बताएंगा कि वे दिन की कितने घंटे पढ़ाई करते हैं। वे अपनी पढ़ाई के घंटों को अपने हिसाब से निर्धारित करते हैं और उस पर टिके रहते हैं।
स्टडी पैटर्न
बुद्धिमान छात्रों के पढ़ने का तरीका सामान्य छात्रों की तुलना में बहुत अलग होता है। वे कभी भी आपको यह नहीं बताएंगे की वे कैसे पढ़ते हैं।
दिखावा
एक चतुर छात्र कभी भी अपनी चीजों या आदतों का दिखावा नहीं करते। वे बहुत ही सरल स्वभाव के होते हैं, इसलिए वे शांत रहते हैं और दुसरों की तरह तुलना नहीं करते।
अपनी तारीफ
बुद्धिमान बच्चों की श्रेणी में ज्यादातर टॉपर आते हैं। आपके कभी भी एक टॉपर छात्र को अपना गुणगान करते हुए नहीं देखा होगा। वे जानते हैं वह कहां खड़े हैं और उन्हें इसके लिए शोक मचाने की आवश्यकता नहीं है।
यह हमेशा से इसी तरह किया जाता रहा है।
बुद्धिमान छात्र किसी भी काम को नए ढंग से करने से पहले ऐसा नहीं कहते कि 'इसे हमेशा से इसी तरह से किया जाता है'। वे समय के बदलाव को समझते हैं इसलिए नई टेक्निक को शुरू करने से कभी नहीं हिचकिताते।
यह मेरी गलती नहीं है
असल में अक्लमंद व्यक्ति वह है जो खुद की गलतियों को स्वीकार करने की हिम्मत रखता है। इसलिए आप बुद्धिमान छात्रों के मुंह से कभी नहीं सुना होगा की वे अपनी गलतियों को अस्वीकार करें।
मुझसे नहीं होगा
ज्यादातर आपने नए काम को करने से पहले कुछ बच्चों को यह बोलते हुए सुना होगा कि यह बहुत मुश्किल है और मै इसे नहीं कर सकता। लेकिन एक बुद्धिमान छात्र नई चीजों को करने से पहले कभी नहीं हिचकिचाते।
काम को टालना
बुद्धिमान छात्र किसी भी हाल में काम को टालने की बात नहीं करते। अगर उनके पास कोई जरूरी काम है, तो वे कभी भी यह नहीं बोलेंगे की मैं इसे बाद में करुगा। क्योंकि वे समय की कदर करते हैं।
क्या भी इन बातों को दूसरे से साथ नहीं करते शेयर? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
How To Answer 'Tell Me About Yourself' Impressively?