By Mahima Sharan24, Mar 2025 05:29 PMjagranjosh.com
गुस्सैल बच्चे को शांत करने की रणनीति
परेशान बच्चे को शांत करने के लिए धैर्य के साथ-साथ कुछ खास रणनीतियां भी जरूरी होती हैं। अगर आपके बच्चे को भी बार-बार गुस्सा आता है, तो यहां दिए गए टिप्स आपके काम के है।
गले लगाना या हाथ पकड़ना
प्यार से गले लगाना या हाथ पकड़ कर बच्चों को प्यार से फिजिकस टच देना एक संकेत है कि आप बच्चों की परिस्थिति को समझते हैं।
गाना सुनना
शांत, सुखदायक गाना या उनके पसंदीदा गाने उनके मूड को बदल सकते हैं, इससे बच्चों को आराम मिल सकता है और क्रोध या हताशा से ध्यान हटा सकते हैं।
सकारात्मक आत्म-चर्चा
उन्हें 'मैं शांत हूं' या मैं इससे निपट सकता हूं' जैसे बातों में महारत हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना सिखाए। यह बातें उनके आत्म-नियंत्रण को प्रोत्साहित करता है।
कृतज्ञता का अभ्यास करना
उनसे तीन ऐसी चीज़ों के नाम बताने के लिए कहें जिनके लिए वे आभारी हैं। उनके विचारों को निराशा से प्रशंसा की ओर लेकर जाए।
गहरी सांस लेना
अपने बच्चे को धीरे-धीरे और गहरी सांस लेने के लिए कहें ताकि उसका शरीर और मन शांत हो। ऐसा करने से बच्चे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख पाते हैं साथ ही गुस्सा होने पर जल्दी शांत होने में मदद मिलती है।
पीछे की ओर गिनती
10 से 1 तक गिनने के लिए प्रोत्साहित करें, जो ध्यान को गुस्से से हटाकर एकाग्रता की ओर ले जाता है, जिससे बच्चा अपनी भावनाओं को कंट्रोल कर सकते है और गुस्सा कम होता है।
शांत कोने का उपयोग करना
मुलायम खिलौनों, किताबों या शांत करने वाली तस्वीरों के साथ एक शांत जगह बनाएं, जहां आपका बच्चा निराश या गुस्सा होने पर पीछे हट सकता है और खुद को शांत कर सकता है।
इस तरह से आप बच्चों के गुस्से को कंट्रोल कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ