इन 10 टिप्स से क्रैक कर सकते है फेस टू फेस इंटरव्यू &Prakhar Pandey
By Prakhar Pandey14, Feb 2023 01:38 PMjagranjosh.com
फेस टू फेस इंटरव्यू क्रैक करना थोड़ा मुश्किल होता है, इन 10 टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से फेस टू फेस इंटरव्यू में पास हो सकते हैं।
कॉन्फिडेंस &आपका कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए आपके चलने का तरीका, बैठने का तरीका, बात करने का तरीका और अच्छे ड्रेसिंग सेंस से आपका इंटरव्यू लेने वाली टीम काफी इंप्रेस होती हैं।
आकर्षक सीवी &अपना सीवी कंपनी की जरूरत के हिसाब से आकर्षक तरीके से बनाए। सीवी बनाते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि उसमें स्पेलिंग की कोई गलती न हो। सीवी में बढ़ा चढ़ा के कुछ न लिखें जिससे आपको इंटरव्यू के दौरान परेशानी हो।
कंपनी के बारे में जानें &जिस कंपनी में आप जिस प्रोफाइल के लिए इंटरव्यू देने जा रहे है उसके बारे में आप अच्छे से पता कर लें। कंपनी के बारे में अच्छे से जानें और मुमकिन हो तो इंटरव्यू ले रहे शख्स के बारे में भी पता कर लें।
खुद को अच्छे से प्रेजेंट करें &&इंटरव्यू के दौरान आपको खुद अपने बारे में बताना होगा इसलिए खुद से जुड़ी तमाम जानकारी को कंठस्थ कर ले और इंटरव्यू ले रही टीम के सामने खुद को अच्छे से प्रेजेंट करें। अपनी एजुकेशन, क्वालिफिकेशन और खूबियां जान ले।
फॉर्मेट के बारे में जानें &कई बार इंटरव्यू में सवाल जवाब के अलावा इंटरव्यू ले रहा शख्स आपको एक सिचुएशन दे सकता है और उससे निकलने का रास्ता भी पूछ सकता है, बेहतर है आप इसके लिए पहले से तैयार रहें।
कई प्रकार के सवाल &अलग-अलग फर्म का इंटरव्यू लेने का अलग तरीका होता है। इंटरव्यू के दौरान ब्रेन टीजर्स, केस क्वेशचंस या टिपिकल इंटरव्यू सवाल पूछे जा सकते हैं। जिसके लिए आपको तैयार रहने पड़ेगा।
जरूरी बात &इंटरव्यू के दौरान सही समय पर पहुंचे क्योंकि फर्स्ट इंप्रेशन ही लास्ट इंप्रेशन होता है, ऐसे में लेट पहुंचने से आपका इंप्रेशन खराब हो सकता हैं।
अपने लुक पर ध्यान दें &आप जिस भी कंपनी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हो अपनी प्राथमिकता में हमेशा फॉर्मल आउटफिट ही रखें। ज्यादा चमक धमक या कैजुअल आउटफिट पहन कर इंटरव्यू में न जाएं। जॉब के हिसाब से ही ड्रेस का सिलेक्शन करें।
प्रैक्टिस करें &अगर आप इंटरव्यू देने से पहले हिचकिचा रहे है तो एक बार अपने दोस्त या परिवार वालों के साथ इंटरव्यू के सवालों की प्रैक्टिस करें। ताकि इंटरव्यू के समय आप कॉन्फिडेंस में रहे है।
बुराई न करें &अगर आप कंपनी चेंज कर रहे है तो पुरानी कंपनी की बुराई न करें , बल्कि जायज वजह बताकर पूछे गए सवालों का पॉजिटिव जवाब दें।
सहज रहें &इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यू ले रहे शख्स को टोकने से बचें, आप कंपनी के किस प्रकार काम आ सकते हैं उसे ये बताए। खुद पर की गई टिप्पणी को सहजता से स्वीकार करें और हंसने के बजाय मुस्कुराएं। आप जितना कम्फर्टेबल रहेंगे आपके सेलेक्ट होने के चांस उतने ही ज्यादा होंगे।