सनातन धर्म के 18 महापुराण, जानिए किसमें क्या है ज्ञान
By Priyanka Pal21, Nov 2023 05:05 PMjagranjosh.com
सनातन धर्म
सनातन धर्म यानी हिंदू धर्म को इस दुनिया को सबसे पुराना धर्म माना जाता है। आइए जानते हैं 18 महापुराणों के नाम और उनमें बसा भरपूर्ण ज्ञान के बारे में।
नारद पुराण
इसमें सभी 18 पुराणों का सार है जिसमें ज्योतिष, मंत्र सिद्धि, मृत्यु पश्चात के क्रिया-कर्म आदि का विधान दिया गया है।
शिव पुराण, ब्रह्म पुराण और विष्णु पुराण
शिव पुराण में शिव जी के अवतार और महिमाओं का वर्णन है वहीं ब्रह्म पुराण ब्रह्मा जी के मनुवंश, देव देवता, प्राणि, पुथ्वी, भूगोल, नरक, स्वर्ग, मंदिर, तीर्थ आदि के बारे में और विष्णु पुराण भी इन्ही चीजों पर आधारित हैं।
मार्कण्डेय पुराण
इसमें सभी वैदिक देवताओं इंद्र, अग्नि और सूर्य सहित अन्य का उल्लेख किया गया है।
अग्नि पुराण
अग्नि पुराण वक्ता और श्रोता पर आधारित है। इसके प्रवक्ता अग्नि और श्रोता वशिष्ठ हैं।
भविष्य पुराण
इस पुराण में सांपों की पहचान पहचान, विष और विषदंश की संपूर्ण जानकारी दी गई है।
ब्रह्मवैवर्त पुराण
इसमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं, श्री राधा रानी की गोलोक लीला, अवतार लीला, देवताओं की महिमा, उनकी साधना और उपासना का वर्णन किया गया है।
लिंग पुराण
इसमें शिव के 28 अवतारों का संपूर्ण वर्णन मिलता है। दो भागों में विभक्त इस पुराण को सुनने से मनुष्य के सभी पाप अपने आप नष्ट हो जाते हैं।
वराह पुराण
इसे सुनने से जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है। इसके अलावा भगवत गीता का भी इसमें उल्लेख किया गया है।
स्कन्द पुराण
इसमें 27 नक्षत्रों, 18 नदियों, भारत के 12 ज्योर्तिलिंगों, गंगा अवतरण सहित पर्वत श्रृंखलाओं का उल्लेख मिलता है।