मिस्र में मिला 4500 साल पुराना खोया हुआ "सूर्य मंदिर" ।


By Gaurav Kumar03, Aug 2022 11:05 AMjagranjosh.com

मिस्र में एक प्राचीन मंदिर की खोज हुई है। ये मंदिर 4500 साल पुराना है।

ये मिट्टी के ईंटों&से बनी इमारत मिस्र के पांचवें राजवंश के खोए हुए सूर्य मंदिरों में से एक है। मिस्र का पांचवां राजवंश 2465 से 2323 ईसा पूर्व तक था।

मिस्र के पुरातत्वविदों ने इसकी पुष्टि की है। ये मंदिर काहिरा के दक्षिण में अबुसीर में राजा नुसेरे के मंदिर के नीचे मिला है।

मिस्र के पुरावशेष और पर्यटन मंत्रालय ने ट्वीट कर इस&खोज कि जानकारी दी।

खुदाई करने वाली टीम को जमीन के नीचे मिट्टी के बर्तन मिले हैं। ये आगे की रिसर्च में काम आएंगे।

यह खोज महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कहा जाता है कि मिस्र में ऐसे छह या सात मंदिर थे, जिनमें से अभी तक सिर्फ दो ही मिल सके हैं।

Read More

Lawn Bowls: नियम और अंक प्रणाली