By Priyanka Pal26, Dec 2024 10:29 AMjagranjosh.com
धरती पर मौजूद सभी जानवरों की अलग - अलग विशेषताएं जैसे कुछ शिकार के लिए, वफादारी के लिए और तो कुछ अपने भोले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
तेज आखों वाले जानवर
कुछ पशु - पक्षी अपने तेज आंखों के लिए जाने जाते हैं, जिनसे उन्हें ना केवल अपने शिकारियों के पास आने का आभास होता है, बल्कि जंगल और धरती पर आ रहे संकट के बारे में भी आसानी से पता चल जाता है। आगे जानिए ऐसे ही 5 पक्षियों के बारे में जिन्हें अपने तेज आंखों के लिए जाना जाता है।
चील
अन्य पक्षियों की अपेक्षा चील की दृष्टि सबसे अच्छी मानी जाती है। इसे 2 मील दूर तक का शिकार आसानी से दिख जाता है, जिसे खाकर ये अपनी भूख को शांत कर लेते हैं।
उल्लू
उल्लू अपनी तेज नजरों के लिए जाना जाता है, उनके पास रात में देखने की क्षमता सबसे तीव्र होती है। इंसानों की आंखों की तुलना में वह 5 गुना क्षमता से देखने के लिए जाने जाते हैं।
बाज
बाज की तेज दृष्टि का अनुमान लगभग 20/4 या 20/5 होती है, जो इंसानों की आखों से लगभग 2.6 से 2.8 गुना ज्यादा तेज है।
मैंटिस श्रिम्प
मोर मंटिस झींगा यकीनन पृथ्वी पर घूमने वाला सबसे शानदार जानवर है। इन्हें अपनी तेज तर्रार आंखों की दृष्टि के लिए जाना जाता है।
पेरेग्रीन बाज
पशु - पक्षियों की दुनिया में पेरेग्रीन बाज की दृष्टि सबसे तेज मानी जाती है, कहा जाता है कि ये प्रति सेकंड 129 पलकें झपकाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।