ये 5 पक्षी देते हैं सबसे बड़े अंडे


By Priyanka Pal10, Apr 2025 04:37 PMjagranjosh.com

ये 5 पक्षी देते हैं सबसे बड़े अंडे

क्या आप कुछ ऐसे पक्षियों के बारे में जानते हैं जो सबसे बड़े अंडे देने के लिए जाने जाते हैं। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए इन 5 पक्षियों के बारे में जो सबसे बड़े अंडे देते हैं।

शुतुरमुर्ग

शुतुरमुर्ग सबसे बड़ा और सबसे भारी जीवित पक्षी है और यह सभी पक्षियों में सबसे बड़े अंडे देने के लिए जाना जाता है। शुतुरमुर्ग के अंडे एक छोटे खरबूजे के आकार के होते हैं और ये किसी भी जीवित पक्षी प्रजाति द्वारा दिए गए सबसे बड़े अंडे हैं।

एमु

यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जीवित पक्षी है और इसके अंडे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अंडे हैं। एमु के अंडों का वजन 3 पाउंड तक और उसकी लंबाई 12 इंच तक हो सकती है।

कैसोवरी

यह पक्षी उड़ने की कोशिश करता हुआ आपको दिखेगा लेकिन ये उड़ने में असमर्थ पक्षी होता है। जो ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के मूल निवासी हैं। उनके अंडे दक्षिणी गोलार्ध के किसी भी पक्षी के अंडे से सबसे बड़े होते हैं। इसके अंडे का वजन 3 पाउंड तक हो सकता है और लंबाई 10 इंच तक हो सकती है।

पेंगुइन

सम्राट पेंगुइन सबसे बड़ी पेंगुइन प्रजाति है। इसके अंडे किसी भी पेंगुइन की तुलना में सबसे बड़े होते हैं। सम्राट पेंगुइन के अंडों का वजन 4 पाउंड तक और लंबाई 4 इंच तक हो सकती है।

रिया

ग्रेटर रिया दक्षिण अमेररिका का सबसे बड़ा उड़ने में असमर्थ पक्षी है और इसके अंडे अमेरिका के किसी भी पक्षी से बड़े होते हैं। ग्रेटर रिया के अंडों का वजन 3 पाउंड तक हो सकता है और लंबाई 8 इंच तक हो सकती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

जमीन के नीचे बहती हैं ये 6 नदियां