युवा लोगों को सबसे ज्यादा सताते हैं ये डर


By Mahima Sharan24, Dec 2024 04:58 PMjagranjosh.com

युवा लोगों में सबसे आम डर

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका डर ज्यादातर युवाओं को परेशान करता है। आइए देखते हैं इसमें कहीं आपकी परेशानियां तो शामिल नहीं-

बेरोजगारी

आज के समय में युवा बेरोजगारी आसमान छू रही है। ऐसे में जो बात लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है, वो है बेरोजगारी। जॉब मिल पाना आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है।

सफल न होना

आज की सबसे युवा पीढ़ी संघर्ष कर रही है, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इस समूह में से कई लोग ऐसा महसूस नहीं करते हैं कि वे उतने सफल हैं जितना वे बनना चाहते हैं।

शिक्षा की लागत

जैसे-जैसे शिक्षा की लागत नियंत्रण से बाहर होती जा रही है, कई युवाओं को आगे की पढ़ाई के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोन

लोन और फाइनेंशियल मैनेजमेंट के बारे में चिंता युवा लोगों के लिए एक प्रमुख चिंता है।

कॉल-आउट कल्चर

जैसे-जैसे सोशल मीडिया जनरेशन जेड के लोगों के दैनिक जीवन में अधिक से अधिक शामिल होता जा रहा है, वैसे-वैसे कॉल-आउट या कैंसल कल्चर का कॉन्सेप्ट भी बढ़ता जा रहा है।

लगभग 50 प्रतिशत युवा इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

UPSC 2025: परीक्षा में पूछे जाते हैं निबंध, ये तरीके आएंगे काम