National Birds Day: भारत की 5 बर्ड सेंचुरी के बारे में जानें
By Priyanka Pal05, Jan 2024 09:46 AMjagranjosh.com
बर्ड सेंचुरी
पक्षियों के आवास और उनके रहने की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 5 दिसंबर को राष्ट्रीय पक्षी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भरतपुर बर्ड सेंचुरी
राजस्थान के भरतपुर में स्थित इस बर्ड सेंचुरी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। यहां 360 पक्षियों की प्रजातियां हैं, इसमें सांभर, नीलगाय और चीता जैसे जानवर शामिल हैं।
सलीम अली बर्ड सेंचुरी
गोवा की हरियाली में बसे इस बर्ड सेंचुरी का नाम प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ, सलीम मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली के नाम पर रखा गया है।
सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी
हरियाणा का यह खूबसूरत हार भरी बर्ड सेंचुरी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां साइबेरिया, तुर्की और पूर्वी यूरोपीय देशों के विभिन्न प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है।
कुमारकोम बर्ड सेंचुरी
केरल की यह बर्ड सेंचुरी वेम्बनाड झील के किनारे मौजूद है, यह अपने हरे - भरे प्राकृतिक माहौल के कारण प्रसिद्ध है और यहां आपको पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां देखने के लिए मिलेगी।
चिल्का बर्ड सेंचुरी
उड़ीसा की यह लोकप्रिय बर्ड सेंचुरी है जिसे पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां राजहंस, हंस और बगुले के झुंड के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।
भारत में कई बर्ड सेंचुरी पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियों का घर हैं। यहां कुछ बर्ड सैंचुरी हैं जिन्हें आप भारत में देख सकते हैं।
व्यक्तित्व परीक्षण: बालों में छिपा है आपके व्यक्तित्व का राज