आपके दिमाग को बेहतर बनाएंगे ये फूड्स


By Priyanka Pal22, Oct 2024 09:42 AMjagranjosh.com

हम जो खाना खाते हैं और जिस आहार और जीवनशैली का पालन करते हैं, उसका सीधा असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। जानिए दिमाग को बूस्ट करनेवाले 5 फूड्स के बारे में।

सब्जियां

ब्रोकोली, पालक, चुकंदर, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे दिमाग को हेल्दी और तरोताजा बनाए रखने में मदद मिलती है।

प्रोटीन

सैल्मन, सार्डिन, अंडे, दही और चिकन प्रोटीन से भरपूर्ण होते हैं, हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इसे दैनिक आहार में शामिल किया जाना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स

अलसी के बीज, चिया के बीज, कद्दू के बीज, अखरोट और बादाम याददाश्त को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

मसाले

हल्दी, दालचीनी, रोज़मेरी और सेज दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से मुक्त करते हैं।

ओट्स

ओट्स में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो दिमाग को तरोताजा रखने के साथ - साथ काम में फोकस बनाए रखने में मदद करता है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

5 Morning Habits For Kids To Kickstart Their Day