By Priyanka Pal07, Mar 2025 05:46 PMjagranjosh.com
लड़कियों की शिक्षा के लिए 5 सरकारी योजनाएं
महिला दिवस के अवसर पर जानिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में, जिससे लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
इस योजना के तहत देश में महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। जिसे 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा पानीपत में लॉन्च किया गया था।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना
इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
सबला योजना
यह योजना 11 से 18 साल तक की किशोंरियों के लिए है, जिसमें उनके लिए जीवन कौशल शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच प्रदान की जाती है।
माध्यमिक शिक्षा के लिए योजना
यह योजना 2008 में शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की गई थी। यह मुख्य रूप से 14 से 18 साल तक की गरीब और पिछड़े वर्ग की लड़कियों के लिए है।
CBSE उड़ान स्कॉलरशिप स्कीम
CBSE उड़ान स्कॉलरशिप स्कीम का उद्देश्य भारत में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों से डिग्री देने में मदद करना है।
सुकन्या समृद्धि योजना
माता - पिता 10 साल से कम की बालिका के लिए सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोल सकते हैं, जिसे भारत भर में किसी भी डाकघर या बैंकों में खोला जा सकता है।
ऐसी ही योजनाओं, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which State Is The Highest Producer Of Blueberries In India?