निकोला टेस्ला के ऐसे 5 आविष्कार, जिसने बदली दुनिया
By Priyanka Pal10, Jul 2024 12:17 PMjagranjosh.com
निकोला टेस्ला के 5 आविष्कार
निकोला टेस्ला एक महान वैज्ञानिक और आविष्कारक थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण आविष्कार किए, जो आज भी हमारी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। आगे जानिए उनके आविष्कारों के बारे में।
1. टेस्ला कॉइल
1891 में, टेस्ला ने टेस्ला कॉइल का आविष्कार किया। इसका इस्तेमाल रेडियो, टेलीविजन, और अन्य वायरलेस संचार उपकरणों में किया जाता है।
2. AC करंट
टेस्ला का सबसे प्रसिद्ध आविष्कार एसी करंट है, जिसे उन्होंने 1880 के दशक में विकसित किया। इस आविष्कार ने बिजली उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी।
3. रेडियो
गुग्लिएलमो मारकोनी को रेडियो के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है। लेकिन, टेस्ला ने वायरलेस संचार के सिद्धांतों पर काम किया था। उनके आविष्कारों ने रेडियो संचार की नींव रखी, जिससे दुनिया टीवी और वाई-फाई का इस्तेमाल कर पा रही है।
4. इलेक्ट्रिक मोटर
1888 में, टेस्ला ने इंडक्शन मोटर का आविष्कार किया, जो एसी करंट पर काम करती है। इससे उद्योगों की दुनिया में क्रांति ला दी थी।
5. टेस्ला टरबाइन
यह आविष्कार व्यावसायिक रूप से सफल नहीं हुआ, परंतु यह अद्वितीय डिजाइन और सैद्धांतिक महत्व के लिए जाना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।