By Priyanka Pal15, Feb 2025 10:41 AMjagranjosh.com
सेल्फ - लव के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
जब हम खुद को अपनाते हैं और खुद की कदर करते हैं, तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम खुश रहना सीख जाते हैं। आगे जानिए उन 5 आदतों के बारे में, जो आपको खुद से प्यार करना सिखाएंगी।
खुद को समय दें
अकेले समय बिताना बहुत जरूरी है। इस दौरान आप खुद को समझ सकते हैं, अपनी भावनाओं को महसूस कर सकते हैं और अपने अंदर झांक सकते हैं।
खुद को स्वीकार करें
हर इंसान में कुछ खूबियां होती हैं और कुछ कमियां। अपनी कमियों को कोसने के बजाय, खुद को पूरी तरह अपनाना सीखें। जब आप खुद को वैसे ही स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं, तो तब आप सेल्फ रिस्पेक्ट करना सीखते हैं।
निगेटिव सोच
हमेशा अपनी गलतियों को लेकर दुखी रहना या खुद की तुलना दूसरों से करना आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है। इसके बजाय, खुद से पॉजिटिव शब्द कहकर कॉन्फिडेंस लाएं।
खुद को माफ करना सीखें
हर इंसान गलतियां करता है। अगर आपने कोई गलती की है, तो खुद को बार-बार दोष देने की बजाय उससे सीखें और आगे बढ़ें।
खुद की सराहना करें
जो भी छोटी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, उनकी सराहना करें। खुद को क्रेडिट दें, चाहे वो छोटी जीत ही क्यों न हो।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।