By Priyanka Pal02, Sep 2024 09:59 AMjagranjosh.com
जानवर इंसानों की तरह भावनाओं का अनुभव नहीं करते हैं, फिर भी कई जानवरों को खुश माना जाता है।
खुश रहने वाले जानवर
आज हम बताने जा रहे हैं आपको दुनिया के 5 सबसे खुश रहने वाले जानवरों के बारे में। जो अपनी भावनाओं को खुश रहकर बयां करने का काम करते हैं।
डॉल्फिन
इसे न केवल खुश बल्कि चंचल, लोगों के साथ खेलने के लिए उत्सुक और बुद्धिमान होने के लिए जाना जाता है। इसलिए इसे दुनिया के सबसे खुशहाल जानवरों में से एक माना जाता है।
क्वोक्का
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में यह जानवर काफी ज्यादा देखने को मिलता है। इसे अक्सर दुनिया का सबसे खुश जानवर कहा जाता है। यह अपने मिलनसार वाले स्वभाव और चेहरे पर हमेशा प्यारी सी मुस्कुराहट के लिए जाना जाता है।
भालू
इसे सन वेयर कहा जाता है, इसे जंगलों में मजे से रहने सही व्यवहार के लिए जाना जाता है। जैसे पेड़ों पर चढ़ना, खेलना आदि। जिससे इसे खुशी मिले यह वह काम करते हुए दिखाई देता है।
कूकाबुरा
दुनिया के सबसे बड़े किंगफिशर, इन्हें अक्सर जंगलों में हंसते हुए देखा जाता है। यह पक्षी अपनी अनोखी आवाज के लिए भी जाना जाता है। जो कर्कश हंसी की तरह लगती है।
ब्लूबर्ड्स
यह पक्षी इतने खुश रहते हैं कि लोग इन्हें खुशी का नीला पक्षी के नाम से भी जानते हैं। इस पक्षी को खुशी और सद्भाव से जोड़ा जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Do You Know The Psychology Behind Different Colours?