By Priyanka Pal04, Jul 2024 01:00 PMjagranjosh.com
दुनिया के 5 सबसे बड़े रेनफॉरेस्ट
पेड़ों का धरती पर रह रहे प्रत्येक जीव, जंतुओं और प्राणीयों के जीवन में बड़ा महत्व है। मौसम के मिजाज को बदलने तपती धूप में छाया देने, पक्षियों को घर देने और भी बहुत बड़ा वरदान हैं।
रेनफॉरेस्ट
क्या आप जानते हैं ऐसे वर्षावनों के बारे में जिन्हें दुनिया के सबसे बड़े रेनफॉरेस्ट माना जाता है। यदि नहीं, तो आगे जानिए दुनिया के 5 सबसे बड़े रेनफॉरेस्ट के बारे में।
1. अमेजॉन रेनफॉरेस्ट
इसे दुनिया का सबसे बड़े उष्णकटीबंधीय वर्षावन माना जाता है। यह करीब 5.5 वर्ग मिलियन किलोमीटर में फैला हुआ है।
2. कांगो रेनफॉरेस्ट
इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेनफॉरेस्ट माना जाता है, जो मध्य अफ्रीका में मौजूद है। इसी के साथ यह 1.8 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
3. डेनट्री रेनफॉरेस्ट
दुनिया का तीसरा बड़ा रेनफॉरेस्ट जो कि ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। यहां आपको अन्य जानवरों के साथ तितलियों औ चमगादड़ की कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
4. वाल्डिवियन रेनफॉरेस्ट
चौथा सबसे बड़ा वर्षावन जो कि 95,800 वर्ग मील में फैला हुआ है। यह वन दक्षिण अमेरिका में स्थित है।
5. टोंगास नेशनल पार्क
दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा वर्षावन यह संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। इसे वनस्पतियों के लिए जाना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Do You Know About The Hot Spring In Manikaran Sahib?