आज से होगी हर चीज याद, जब मानेंगे आशु सर की कहीं ये बातें


By Priyanka Pal03, Feb 2025 02:51 PMjagranjosh.com

आशु सर यूट्यूब के जरिए साइंस को प्रैक्टिकली समझाने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। आज जानिए मेमोरी से जुड़े उनके कुछ हैक्स के बारे में, जिससे आपको पढ़ा हुआ याद रखने में आसानी होगी।

विजुआलाइजेशन

आशु सर का मानना है अगर आप किसी भी चीज को टैक्स में देखते हो और वही चीज को यदि आप आंखों से होता हुआ पिक्चर के फॉर्म में देखते हो, तो लिखे हुए से ज्यादा विजुएल किया हुआ जल्दी आपकी मेमोरी में लंबे समय तक याद रह जाती हैं।

माइंड मैपिंग

इसमें आप ट्री फॉर्म में चीजों को बनाकर तैयार कर सकते हैं। जिसमें सेंट्रल टॉपिक बीच में होता है और बाकि चीजें जोड़कर - जोड़कर बना सकते हैं। इसमें आप अच्छे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एग्जाम से एक दिन पहले आप इन माइंड मैप को देखकर सबकुछ याद रख सकते हैं।

चंकिंग इंफॉर्मेशन

ब्रेन को बहुत जारी जानकारी एक साथ याद रखने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में आप उन्हें छोटे - छोटे हिस्सों में बांट सकते हैं। स्टूडेंट पूरे चैप्टर को आधा - आधा बांटकर पढ़ने की कोशिश करेंगे तो उन्हें जानकारी ज्यादा अच्छे से याद होगी।

कलर कोडिंग नोट्स

अलग - अलग रंग आपकी मेमोरी पर काफी प्रभाव डालते हैं। किसी भी थ्योरी, डेफिनेशन और फॉर्मूले को आप उस रंग में अंडरलाइन कर सकते हैं, जो हमारे दिमाग को ट्रिगर करते हैं जैसे लाल रंग।

एक्टिव रिकॉल

सिर्फ पढ़ाई करने से ही ब्रेन को सबकुछ याद नहीं रहता बल्कि चैप्टर को खत्म करने के बाद आप आंखे बंद करके उन चीजों को दौहराने की कोशिश करें, जिन्हें आपने आज पूरे दिन में पढ़ा है। इसी के साथ ग्रुप स्टडी में एक दूसरे के साथ सवाल करो और उनके जवाब देने की कोशिश आप कर सकते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Does Z Stand For in Gen-Z?