उत्तर प्रदेश के 5 सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन से हैं?
By Priyanka Pal19, Nov 2024 10:44 AMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है, इस राज्य का अपना अनोखा समृद्ध इतिहास रहा है। जो पूरी दुनिया में मशहूर है और दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र भी।
लेकिन आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत केराज्य उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले 5 जिलों के बार में।
सबसे अधिक आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाले जिले में पहले स्थान पर प्रयागराज आता है। साल 2011 में यहां की कुल आबादी 5,954,391 वहीं लिंगानुपात 901 और घनत्व 1086 रहा।
दूसरा आबादी वाला जिला
दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले जिले की बात करें, तो इसमें मुरादाबाद आता है। जिसे पीतल नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की जनसंख्या 4,77,2006 दर्ज की गई थी। जनसंख्या घनत्व का आंकड़ा 1283 है और लिंगानुपात 906 है।
तीसरा आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले जिले की बात करें, तो यह जिला गाजियाबाद है। इसे इंजीनियरिंग सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की कुल जनसंख्या 4681645 दर्ज की गई थी।
चौथा आबादी वाला जिला
चौथे सबसे अधिक आबादी वाले जिले में आजमगढ़ शामिल है। यहां की कुल आबादी 46,13,913 दर्ज की गई थी। यहां का लिंगानुपात 1019 और जनसंख्या घनत्व 1138 दर्ज किया गया था।
पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश का पांचवा सबसे अधिक आबादी वाले जिले में लखनऊ शामिल है। यहां कपड़ों की कला चिकनकारी देशभर में पॉपुलर है। यहां की कुल जनसंख्या 45,89,838 दर्ज की गई थी। वहीं, यहां का लिंगानुपात 917 और घनत्व 1816 दर्ज किया गया।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।