अमेरिका में बोली जाने वाली 5 भारतीय भाषाएं कौन सी हैं?
By Priyanka Pal08, May 2024 11:00 AMjagranjosh.com
अमेरिका की भाषा
यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में बढ़ती भारतीयों की संख्या के कारण वहां भारत की कई भाषाओं को विविध रूप मिला है।
हिंदी
अमेरिका में हिंदी सबसे प्रचलित भारतीय भाषा है। भाषा का महत्व केवल पर्सनल कम्यूनिकेशन तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इसका विस्तार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मीडिया तक भी है।
गुजराती
अमेरिका में बोलने वालों की संख्या के मामले में गुजराती हिंदी से काफी पीछे है। ऐतिहासिक रूप से व्यापार और वाणिज्य से जुड़े गुजराती समुदाय ने अमेरिका में, विशेष रूप से व्यापार क्षेत्र में, एक मजबूत उपस्थिति स्थापित की है।
तेलुगू
अमेरिका में तेलुगु बोलने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है। मुख्य रूप से भारतीय राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बोली जाने वाली इस द्रविड़ भाषा ने अमेरिका में एक महत्वपूर्ण जगह बना ली है।
बंगाली
यह भाषा को रवीन्द्रनाथ टैगोर जैसे प्रसिद्ध कवियों के लिए जाना जाता है। अमेरिका में बंगाली भाषी समुदाय अपने सांस्कृतिक त्योहारों और साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।
तमिल
दुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषाओं में से एक, अमेरिका में बोली जाने वाली टॉप 5 भारतीय भाषाओं में से एक है। हजारों साल पुराने इतिहास के साथ, अमेरिका में तमिल बोलने वाले और अपनी संस्कृति को हर जगह कायम करने वाले भारतीय आज भी मौजूद हैं।
अन्य भाषाएं
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में लोग 350 से अधिक भाषाओं में संवाद करते हैं। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, अंग्रेजी के अलावा अन्य सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाएं स्पेनिश, चीनी, तागालोग, वियतनामी और अरबी हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।