दुनिया के 5 सबसे पुराने पेड़


By Mahima Sharan27, Mar 2025 04:53 PMjagranjosh.com

सबसे पुराने पेड़

दुनिया अजीबो-गरीब चीजों से भरी हुई है। इन अजूबों में कई प्राचीन पेड़ भी शामिल है। सदियों से ये पेड़ खड़े है और लाखों युगों-पीढ़ियों को बढ़ते हुए भी देखा है। आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे पेड़ों के बारे में बताएंगे, जो सदियों से धरती पर जीवित है।

मेथुसेलज पेड़

अमेरिका के व्हाइट माउंटेंस कैलिफोर्निया में मेथुसेलज पेड़ स्थित है। यह एक ब्रिस्टलकोन पाइन है, जो लगभग 4,850 साल पुराना है।

ओल्ड तिज्को

स्वीडन के फुलु में ओल्ड तिज्को पेड़ मौजूद है, जो लगभग 9,500 साल पुराना है। यह धरती के सबसे बुजुर्ग पेड़ों में से एक है।

अलर्स मिलेनारियो

चिली के कोस्टेरो नेशनल पार्क में अलर्स मिलेनारियो पेड़ करीब 5,400 साल पुराना है।

सर्व-ए अबरकुह

ईरान में मौजूद सर्व-ए अबरकुह पेड़ करीब 4000 साल पुराना है। ईरान में इसे एक राष्ट्रीय धरोहर माना जाता है।

जोमोन सुगी

जापान के यूनेस्को विश्व धरोहर याकुशिमा द्वीप पर सुगी नाम पेड़ स्थित है। इस प्रेम की उम्र 2,170 से 7,200 साल के बीच मानी जाती है।

दुनिया के पेड़ सबसे बुजुर्ग माने जाते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Boost Your GK: What Is Kadhai Called In English?