पढ़ाई पर रहेगा हमेशा फोकस, करें ये 5 ब्रेन एक्सरसाइज


By Priyanka Pal07, Sep 2024 10:37 AMjagranjosh.com

यदि आप एक स्टूडेंट हैं और अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो आगे बताए जा रही प्रैक्टिकल एक्सरसाइज को अपना सकते हैं।

विद्वानों का मानना था कि अल्बर्ट आइंस्टीन विशेष तकनीक का प्रयोग करते थे जिसके जरिए वे किसी भी चीज पर आस– पास के ध्यान भटकाने वाली चीजों को नजरअंदाज करते हुए एक घंटे से अधिक समय तक ध्यान केंद्रित कर सकते थे।

स्पाइडर वेब तकनीक

जब आप पढ़ाई कर रहे होंगे, कोई दरवाजा जोर से बंद कर देगा तो कोई आपको पास आकर कुछ गिरा देगा। पढ़ाई शुरु करने से पहले आप अपने दिमाग में यह बैठा लें कि ऐसी घटनाएं होंगी लेकिन आप उन पर ध्यान नहीं देंगे।

कीवर्ड तकनीक

जब कभी भी आपको लगे कि आपका ध्यान भटक रहा है, आप अपने मन में उसी शब्द को बार– बार तब तक दुहराते रहें जब तक कि आप जारी काम पर वापस न आ जाएं।

गहरी नींद, छोटा ब्रेक और ध्यान

काम करने के दौरान या पढ़ाई करते समय छोटे ब्रेक लें या 15 से 30 मिनटों की नींद ले लें। ऐसा करने से आपका दिमाग तरोताजा हो जाएगा और ज्यादा समय तक आप पढ़ाई कर पाएंगे।

दिमाग वाले खेल

सुडोकू, शतरंज, सोलिटेयर जैसे कुछ खेल हैं जो न सिर्फ आपके दिमाग को तरोताजा करते हैं बल्कि आपकी एकाग्रता शक्ति को भी बढ़ाते हैं।

शारीरिक व्यायाम

तेज कदम से टहलना, जंपिंग जैक्स, दौड़ लगाने जैसे एरोबिक व्यायाम आपके दिमाग में ऑक्सीजन को सींचते हैं। यह आपको फिट बनाए रखने में मदद करेगा और आपकी एकाग्रता शक्ति को भी बढ़ाएगा।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Test Your Knowledge: GK Quiz On Atal Bihari Vajpayee