By Priyanka Pal16, Oct 2023 01:28 PMjagranjosh.com
झूठ बोलना
बच्चों का झूठ बोलना लाज्मी है, जैसे-जैसे वे बडे़ होते हैं उन्हें समाज, लोग, अपने, दोस्त, दुश्मन धीरे - धीरे सब समझ आने लगते हैं। लेकिन इसी उम्र में यह भी जरूरी है कि वे ईमानदारी का महत्व भी समझें जानिए कैसे आप अपने बच्चे का झूठ इन सिंपल ट्रिक से कैसे पकड़ सकते हैं।
आंखों में देखें
जब आप अपने बच्चे से बात कर रहे हो तो, तो उसकी आंखों में देखें।अक्सर झूठ बोलते समय बच्चे आंखों में आंख डालकर बात करने से बचते हैं।
विस्तार से पूछें
अगर आपको लगता है कि बच्चा झूठ बोल रहा है, तो डिटेल में पूछें ज्यादा विवरण मांगने पर उसे झूठ बनाने में मुश्किल होगी।
बॉडी लैंग्वेज
उनकी आवाज़, चेहरे का भाव, और बॉडी लैंग्वेज में जो बदलाव होते हैं वह आपको देखने को मिलेगा जिससे आप उसका झूठ आसानी से पकड़ सकते हैं।
वजह जानें
अक्सर बच्चे डर या चिंता की वजह से झूठ बोलते हैं। अगर वे जानते हैं कि आपको पहले से ही उस किसी भी बात की जानकारी है, तो वे सच बोल सकते हैं।
प्रतिक्रिया
अगर आपको लगे कि बच्चा झूठ बोल रहा है, तो कुछ पलों के लिए चुप रहें और उसकी प्रतिक्रिया का इंतजार करें।
साइकोलॉजी ट्रिक्स
ये मनोवैज्ञानिक तरीके से कभी-कभी माता-पिता को समझना भी जरूरी होता है कि उनका बच्चा सच बोल रहा है या झूठ।
हर्षद मेहता की ट्रेडिंग रणनीति बना देंगी आपको करोड़पति