आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएंगे ये मजेदार तरीके


By Priyanka Pal17, Aug 2024 02:47 PMjagranjosh.com

रचनात्मकता बढ़ाएं

क्रिएटिविटी बोझ लेकर लेने से नहीं आती बल्कि सबसे यादगार पल तब होते हैं जब हम कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए रचनात्मकता को बढ़ाने के मजेदार तरीकों के बारे में।

मनचाहा लिखना

अपने विचारों को बिना रुके और नियमों की परवाह किए बिना लिखने से आप कई नए शब्द, नई कहानियों को पिरोह सकते हैं।

विचारों का भटकना

बिना कोई योजना बनाए टहलने निकल जाएं। घूमते वक्त कल्पना करें, रास्ता भूल जाएं। कुछ भी कर क्रिएटिविटी के लिए अपने विचारों को भटकने दें।

बच्चों के साथ खेलना

कभी - कभी बच्चों के साथ खेलने से आपको अपने बचपन की याद आ जाती है, ऐसा करने से आप अपनी बहुत सी बातों को याद करने के बाद क्रिएटिविटी को बढ़ा पाएंगें।

कोशिश

कभी-कभी, कोशिश और अत्यधिक सोचना प्रदर्शन व रचनात्मकता में बाधा डाल सकता है। हम कोशिश करना बंद करते हैं, तो अवचेतन मन को नियंत्रण करने देते हैं। इससे इनोवेटिव समाधान निकल सकते हैं।

हॉबीज

अभिनय, कॉमेडी, गायन या संगीत से जुड़ी गतिविधियों से जुड़े रहने से आप कुछ नया सीखते हैं। यह आपके अंदर रचनात्मकता को जिंदा रखने का काम करती है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 7 Benefits Of Creating A Student Portfolio In 2024