55 साल की ज्योति ने एवरेस्ट फतह करके बनाया अनोखा रिकॉर्ड
By Priyanka Pal21, May 2024 01:44 PMjagranjosh.com
भोपाल की ज्योति रात्रे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गई हैं।
नया रिकोर्ड
ज्योति रात्रे 55 साल की हैं, उन्होंने दूसरे प्रयास में 8848.86 मीटर की ऊंचाई पर जाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
पर्वतारोही
उन्होंने अपनी 55 साल की उम्र में वो कर दिखाया जिससे ज्यादातर लोग नहीं कर पाते। वह रविवार, 19 मई को सुबह 6:30 बजे शिखर पर पहुंची।
दूसरा प्रयास
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का रात्रे का यह दूसरा प्रयास था। 2023 में, खराब मौसम के कारण उन्हें 8,160 मीटर से वापस लौटना पड़ा।
सफर
इस साल उनके लिए चीजें ज्यादा नहीं बदलीं, क्योंकि तेज हवा के कारण रात्रे को चार रातों के लिए 7,800 मीटर की ऊंचाई पर ल्होत्से कैंप में रहना पड़ा।
विजय
ज्योति रात्रे ने आइलैंड पीक, एल्ब्रस, किलिमंजारो, माउंट एकॉनकागुआ और कोसियसज़को सहित पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त की है।
लक्ष्य
उनका लक्ष्य अंटार्कटिका में माउंट विंसन और उत्तरी अमेरिका में डेनाली पर चढ़ना है, ताकि सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों पर विजय प्राप्त करने का उनका सपना पूरा हो सके।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Banita Sandhu Impressive Journey To Netflix’s Bridgerton