अपना रंग बदल सकते हैं ये 7 जानवर


By Priyanka Pal22, Oct 2024 10:40 AMjagranjosh.com

आज इस वेब स्टोरी में जानिए कुछ ऐसे जानवरों के बारे में जो अपनी सुरक्षा करने के लिए अपने शरीर का रंग बदल सकते हैं।

सीहॉर्स

यह जीव अपने आस – पास के वातावरण के अनुसार रंग बदल सकते हैं। यह उन्हें शिकारियों से बचने में मदद करता है। क्रोमैटोफोर्स का उपयोग करके अपने रंग को कभी भी खतरा महसूस होने पर अपना रंग बदल सकते हैं।

ऑक्टोपस

यह जीव भी क्रोमैटोफोर्स का उपयोग कर अपने रंग और बनावट को बदलते हैं। यह उन्हें शिकारियों से छिपने में मदद करता है। इससे वह अन्य अपनी प्रजातियों से संपर्क बनाने में भी मदद मिलती है।

कटलफिश

पानी में रहने वाले इस जीव के पास भी क्रोमैटोफोर्स, ल्यूकोफोर्स और इरिडोफोर्स भी होते हैं। इनसे वे अपने रंग के पैटर्न बदल सकते हैं।

आर्कटिक खरगोश

इनका फर मौसम के अनुसार रंग बदलने के लिए जाना जाता है। सर्दियों में इसका फर सफेद ताकि बर्फ में छिप सके और गर्मियों में भूरा हो जाता है।

फ्लाउंडर

यह अपने शरीर के रंग और पैटर्न को समुद्र के तल से मल खाने के लिए बदल सकते हैं। वे अपने वातावरण में छिपने के लिए बदल सकते हैं। यह अपनी त्वचा में मेन सेल्स का उपयोग करते हैं।

पीकॉक फ्लाउंडर

यह प्रजाति सेकिंडों में अपने रंग को बदल सकती है। यह क्रोमैटोफोर्स की मदद से समुद्र के रेतीले या चट्टानी तल में छिप जाता है।

गोल्डन टॉरटॉइस बीटल

यह जीव परेशान होने पर अपने शरीर का रंग चमकदार सोने की तरह लाल रंग में बदल सकता है। यह अपनी पारदर्शी खोल के नीचे तरल परतो का उपयोग करके रोशनी को बदल सकता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which Is The Largest Temple In India?