सर्दियों की हवाएं बेहद पसंद करते हैं ये 7 जानवर


By Priyanka Pal28, Nov 2024 03:45 PMjagranjosh.com

कुछ जानवरों को सर्दियां बहुत पसंद होती हैं, तो वहीं कुठ के लिए उदास, कठोर, ठंडी और निराशाजनक हो सकती हैं। यहां जानिए ऐसे 7 जानवरों के बारे में जिन्हें सर्दियों की हवाएं बहुत पसंद हैं।

भालू

ध्रुवीय भालू सर्दियों के सबसे बड़े प्रेमी होते हैं, वे सर्दियों के मौसम और ठंड के मौसम के लिए बने इंतजार में रहते हैं। उनका मोटा फर उन्हें ठंडी लहरों के बीच गर्म रहने में हेल्प करता है।

हिम तेंदुए

इन्हें सर्दियों की हवाएं और ठंड का मौसम बहुत पसंद होता है। वे पहाड़ों में पाए जाने वाले एकांत प्रिय बड़े जानवर हैं। उनका मोटा फर उन्हें ठंड के अनुकूल होने में हेल्प करता है।

आर्कटिक लोमड़ी

छोटी सफेद लोमड़ी बर्फीले वातावरण के साथ पूरी तरह धुलमिल जाती हैं। इऩ्हें सर्दियों के मौसम का बेसबरी से इंतजार रहता है।

पेंगुइन

इसे सर्दी का मौसम बहुत पसंद है क्योंकि वे अंटार्कटिका में अत्यधिक ठंड में रहना पसंद करते हैं। वे गर्म रहने के लिए बड़े समूहों में एक साथ चलते हैं और उनके विंग उन्हें सुरक्षित रखते हैं।

हिरन

रेनडियर आर्कटिक कई क्षेत्रों में सर्दियों में जीवित रहने के लिए रहते हैं। उनके मोटे फर, गहरी बर्फ के अनुकूल खुर और उनकी गद्दी उन्हें कठोर तापमान से बचाती है।

भेड़िये

ज्यादातर भेड़ियों को सर्दियों की हवाएं और मौसम भी पसंद होते हैं, इसलिए क्योंकि उनका मोटा फर उन्हें चरम मौसम में गर्म और आरामदायक रहने में मदद करता है।

मूस

ये रेनडियर से काफी मिलते – जुलते जानवर हैं। वे भी सर्दियों के जानवर हैं जिनका आकार और फर उन्हें गर्म बने रहने में मदद करते हैं। उनके लंबे पैर भी उन्हें गहरी बर्फ में चलने में मदद करते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

दुनिया के 7 सबसे शांत देश कौन से हैं?