इन 7 जानवरों के पास होती है हीलिंग पावर
By Priyanka Pal
22, Jun 2024 12:42 PM
jagranjosh.com
क्या आपको पता है कुछ ऐसे जानवरों के बारे में जो चोट लगने पर अपनी रिकवरी खुद ही कर लेते हैं। यदि नहीं, तो आगे जानिए ऐसे 7 जानवरों के बारे में।
हिरण
हिरणों के सींग हर साल झड़ जाते हैं और फिर खुद ही उग जाते हैं। उनके शरीर में बहते रक्त के कारण वह अपने सींग की रिकवर आसानी से कर लेते हैं।
स्टारफिश
इसकी कुछ प्रजातियां अपने कुछ शरीर के अंशों को खो देती हैं। लेकिन यह एक ऐसा जीव है जो खुद को आसानी से रिकवर कर सकता है।
एक्सोलोटल
पानी में पाए जाने वाले इस जीव के पास अपनी हड्डियों और तंत्रिका सहित शरीर के सभी अंगों को जीवित करने की क्षमता होती है।
छिपकली
यह जीव खुद का शिकार न हो इसके लिए अपनी पूछ गिरा देता है। जिसके बाद वापस अपनी पूछ की रिकवरी कर लेता है।
समुद्री ककड़ी
ये जीव रक्षा तंत्र के रूप में अपने पाचन तंत्र सहित अपने आंतरिक अंगों को बाहर निकाल सकते हैं और पुर्नजीवित कर लेते हैं।
चूहे
कांटेदार चूहो में त्वचा, बालों के रोम और यहा तक की कान के हिस्सों को रिकवर करने की क्षमता होती है।
मेंढक
एक रिसर्च से पता चलता है कि ये मेंढक हड्डियों, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं सहित अंगों को भी आसानी से रिकवर कर सकते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
बच्चों की जुबान इन टंग ट्विस्टर से पकड़ेगी रफ्तार
Read More