स्मार्ट स्टूडेंट बिल्कुल नहीं अपनाते ये 7 बुरी आदतें


By Priyanka Pal19, Dec 2024 05:25 PMjagranjosh.com

एवरेज स्टूडेंट का खुद पर कंट्रोल थोड़ा कम होता है, वहीं स्मार्ट स्टूडेंट खुद पर कंट्रोल बनाकर रखते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए स्मार्ट स्टूडेंट जिन आदतों को बिल्कुल नहीं अपनाते उनके बारे में।

गाना सुनना

गाने सुनने से ध्यान बढ़ता है, स्मार्ट स्टूडेंट अलग – अलग माहौल के साथ कभी – कभी मौन में भी शोर के साथ ध्यान लगाकर पढ़ाई करते हैं।

स्नैक अटैक

स्मार्ट स्टूडेंट जानते हैं कि पढ़ाई के दौरान बिना सोचे समझे नाश्ता करने से बीमार और एनर्जी की कमीं हो सकती है। चिप्स या कैंडी खाने की बजाय, वे पहले हेल्दी नाश्ता करते हैं।

मानसिकता

कुछ स्टूडेंट खुद को यह विश्वास दिलाते हैं कि वे महत्वपूर्ण जानकारी को लिखे बिना भी याद रख लेते हैं। वहीं होशियार स्टूडेंट नोट्स लिखने या विचारों को तुरंत दर्ज करने के लिए डिजिटल टूल का उपयोग करने की आदत रखते हैं।

लगातार ग्रेड पर नजर

स्मार्ट स्टूडेंट हर असाइमेंट के साथ मिलने वाले मार्क्स के साथ ऑनलाइन अपने ग्रेड की जांच करने से बचते हैं। यह आदत फालतू की चिंता और तनाव का कारण बनती है। इसके बजाय, वे सीखने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

सब करने की भावना

स्मार्ट स्टूडेंट अपनी सीमाओं को पहचानते हैं और कुछ ऐसी गतिविधियों को चुनते हैं जो वास्तव में उनकी रुचि को रखती हैं। वे बिना किसी थकान के ज्यादा बैलेंस बनाकर रखते हैं।

गलती

कुछ स्टूडेंट पिछली गलतियों या खराब प्रदर्शन पर ज्यादा विचार करते हैं, जिससे असफलता का डर पैदा होता है। होशियार स्टूडेंट आत्म करुणा की प्रैक्टिस करते हैं और गलतियां करने की बजाय सीखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

सोशल मीडिया का जाल

कई स्टूडेंट पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करके ब्रेक लेते हैं, जो अक्सर एक लंबे समय तक फोकस को भटकाने का काम करता है। जबकि होथियार स्टूडेंट खुद को थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया चेक करने की अनुमति देते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

एग्जाम से पहले रूटीन बनाने के 7 फायदे