By Priyanka Pal06, Nov 2024 01:59 PMjagranjosh.com
दिन व दिन खराब होती शहरों की हवा को कंट्रोल करने के लिए लोग अपने घरों में कुछ पौधों और फूलों को लगाना पसंद करते हैं। जानिए ऐसे 7 फूलों के बारे में जिन्हें आप अपने घरों में लगाकर हवा को शुद्ध कर सकते हैं।
ऑर्किड
यह पौधा हवा में मौजूद जाइलिन और टोल्यून को नष्ट करता है और हवा साफ रखता है। इसमें मौजूद फूल काफी सुगंधित होते हैं।
पीस लिली
इसे स्पैथिफिलम के नाम से भी जाना जाता है जो कि अमेरिका और दक्षिण पूर्वी एशिया में पाया जाता है। यह फूल हवा के अमोनिया, बेंजीन, फॉर्मलडेहाइड और ट्राइकलोरोथिलीन जैसे खराब तत्वों को खत्म कर हवा को साफ कर देता है।
गेरबेरा डेजी
यह फूल अपने अनोखे रंगों के लिए जाने जाते हैं, इसके साथ यह हवा में मौजूद ट्राइकलोरोथिलीन, जाइलिन और बेंजीन को खत्म करता है।
लैवेंडर
यह फूल मन को शांति देने का काम करते हैं। इसके साथ हवा में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है।
स्पाइडर प्लांट
यह प्लांट के छोटे सफेद रंग के फूल होते हैं, जो हवा को प्राकृतिक तरीके से साफ कर देते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा के फूल हवा को साफ करने साथ – साथ यह अपने चिकित्सा गुणों के लिए भी जाना जाता है।
क्रिसैंथेमम
सजावटी फूलों के साथ यह हवा को भी साफ करने में मदद करता है। इस फूल की पूरी दुनिया में लगभग 30 प्रजातियां पाई जाती हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।