कॉलेज स्टूडेंट के लिए 7 बेस्ट गैजेट्स


By Priyanka Pal03, Jan 2025 05:58 PMjagranjosh.com

गैजेट्स किसी की भी लाइफ को आसान बनाने में मदद करते हैं। कॉलेज स्टूडेंट के लिए भी बाजार में कई तरह के गैजेट्स मौजूद हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कॉलेज स्टूडेंट के लिए बेहद काम के 7 गैजेट्स के बारे में।

हार्ड ड्राइव

लैपटॉप या कंप्यूटर की स्टोरेज फुल हो जाने पर बार – बार स्टोरेज खाली करने की दिक्कत को दूर भगाना चाहते हैं तो एक हार्ड ड्राइव जरूर खरीद सकते हैं।

एलईडी डेस्ट लैंप

पढ़ाई करते वक्त अच्छी रोशनी होनी चाहिए, जिससे आंख पर कम से कम जोर पड़े। ऐसे में आप एलईडी डेस्ट लैंप ले सकते हैं।

पावर बैंक

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्मार्टफोन की बैटरी को कहीं भी चार्ज करने के लिए पावर बैंक बड़े ही काम का गैजेट है।

प्रिंटर

कॉलेज स्टूडेंट्स के पास प्रिंटर भी मजेदार हो सकता है। नोट्स प्रिंट करने से लेकर प्रोजेक्ट तैयार करने में ये बेहद काम आएगा।

ई-बुक रीडर

टैबलेट जैसा दिखने वाला ई-बुक रीडर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है, जो आपकी पढ़ाई में बेहद काम आएगा।

यूएसबी पोर्ट हब

हाई स्पीड में डाटा ट्रांसफर या कई डिवाइस को एक साथ कनेक्ट करने के लिए ये डिवाइस काफी कारगर है।

यूएसबी पोर्ट्स बैकपैक

कॉलेज में क्लास के लिए कभी – कभी देरी हो जाती है और स्मार्टफोन भी चार्ज नहीं होता है। तो ये चार्जिंग यूएसबी पोर्ट्स बैकपैक आपके फोन को चार्ज करने में काम आएगा।

जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

नए साल से बदल जाएंगे UPI से जुड़े नियम