By Priyanka Pal03, Jul 2024 12:00 PMjagranjosh.com
क्या आप भी लिखने के शौकीन हैं? और इसे अपना प्रोफेशन बनाना चाहते हैं। तो आगे जानिए इस वेब स्टोरी में कि आप अपने लेखन शैली को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।
ब्लॉगर
वर्तमान समय में लिखने में रुचि रखने वालों के लिए ब्लॉग पोस्ट करना इंट्रस्टिंग माना जाता है। आप किसी भी टॉपिक पर अपने लेख ब्लॉग के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
कंटेंट राइटर
वेबसाइट, ब्लॉग्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप कंटेंट राइटर की जॉब कर सकते हैं। क्रिएटिव लिखना आपका शौक है तो इसे आप कंटेंट राइटर के तौर पर पूरा कर सकते हैं।
जर्नलिस्ट
इस प्रोफेशन में प्रवेश करने के लिए आपको भाषा, लिखने और सटीकता की समझ होनी चाहिए। आप जर्नलिज्म की डिग्री और बेहतरीन एक्सपीरियंस के साथ इस फील्ड में काम कर सकते हैं। इसमें आप स्क्रीप्ट राइटिंग से लेकर न्यूज राइटिंंग बहुत कुछ लिख सकते हैं।
कॉपी राइटर
विज्ञापन एजेंसियों आकर्षक और प्रभावशाली विज्ञापन लिखने में यदि आपका इंट्रस्ट है तो, आप इसमें भी अपना करियर संवार सकते हैं।
लेखक
अगर आप साहित्य के बेहतरीन जानकार हैं तो किताबें, उपन्यास, कहानियां और कविताएं लिख सकते हैं। इस पेशे में आपकी सैलरी किताबों की बिक्री और रॉयल्टी के आधार पर आती है।
टेक्निकल राइटर
एड्स, हेल्प डॉक्यूमेंट, सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के लिए यूजर मैनुअल बनाना इस जॉब प्रोफाइल में शामिल होता है। तकनीकी ज्ञान, जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाना यदि आपको आता है तो इसे भी आप अपना प्रोफेशन चुन सकते हैं।
एडिटर
लेख, किताबों और अन्य सामग्री की समीक्षा करते हैं और उनमें सुधार करना इसमें शामिल है। अगर आप भाषा की गहरी समझ रखते हैं तो इस पेशे में प्रवेश कर सकते हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
ह्यूमैनिटीज के छात्रों के लिए बेस्ट हैं ये करियर ऑप्शन