विनेश फोगाट की 7 सबसे बड़ी उपलब्धियां


By Priyanka Pal08, Aug 2024 12:23 PMjagranjosh.com

विनेश फोगाट की 7 बड़ी उपलब्धियां

पहलवानों के परिवार से आने वाली हरियाणा की विनेश फोगाट के रग रग में पहलवानी दौड़ती है। उन्होंने अपने करियर में देश को कई बार सम्मान और गर्व महसूस कराया है। आज जानिए उनकी 7 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में।

1. एशियाई गेम्स

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एशियाई गेम्स के सेमीफाइनल में हार के बाद, रेपेचेज राउंड में साल 2014 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

2. कॉमनवेल्थ गेम

साल 2014 ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम में विनेश ने देश को गोल्ड मेडल जिताया था। उनकी उपलब्धि देश के इतिहास में हमेशा रखी जाएगी।

3. एशियाई गेम्स

साल 2018 में यह गेम्स जकार्ता में हुए थे, जहां उन्होंने फिर एक बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

4. कॉमनवेल्थ गेम

गोल्ड कोस्ट में साल 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम में उन्होंने फिर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

5. वर्ल्ड चैंपियनशिप

साल 2019 में उन्होंने कई महिला पहलवानों को पछाड़कर ब्रॉन्ज मेडल देश को जिताया था।

6. वर्ल्ड चैंपियनशिप, बेलग्रेड एरिना

साल 2022 में भी उन्होंने कई महिला पहलवानों को पछाड़कर ब्रॉन्ज मेडल देश के लिए जीता था।

7. कॉमनवेल्थ गेम

बर्मिंघम में साल 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम में उन्होंने महिला पहलवानों को पीछा छोड़कर गोल्ड मेडल जीता था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Buddhadeb Bhattacharya: शिक्षक से लेकर पश्चिम बंगाल के सीएम तक का सफर