By Priyanka Pal21, Jan 2025 05:00 PMjagranjosh.com
चंद्रगुप्त मौर्य ने देश का पहला सबसे शक्तिशाली साम्राज्य स्थापित किया था। जानिए 7 सबसे बड़े साम्राज्य कौन से थे।
मौर्य साम्राज्य
321 ईसा पूर्व से 185 ईसा पूर्व चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। जिसकी सीमाएं अफगानिस्तान से बंगाल और दक्षिण में दक्कन पठार तक फैली हुई थी।
सातवाहन साम्राज्य
पहली सदी ईसा पूर्व से दूसरी सदी का सातवाहन साम्राज्य के संस्थापक सिमुक को माना जाता है। इस साम्राज्य की सीमाएं मध्य भारत, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैली हुई हैं।
कुषाण साम्राज्य
30 ईसवी से 375 ईसवी का कुषाण साम्राज्य जिसके संस्थापक कुजुला कफिसे थे। इसकी सीमाएं उत्तर भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मध्य एशिया तक थी।
गुप्त साम्राज्य
319 ईसवी से 550 ईसवी का गुप्त साम्राज्य जिसके संस्थापक श्री गुप्त थे। इसकी सीमाएं उत्तर, पाकिस्तान और बांग्लादेश तक फैली हुई थी।
पाल साम्राज्य
750 ईसवी से 1174 ईसवी का पाल साम्राज्य इसके संस्थापक गोपाल को माना जाता है। जिसकी सीमाएं बिहार, बंगाल, ओडिशा और असम तक थीं।
राष्ट्रकूट साम्राज्य
753 ईसवी से 982 ईसवी का राष्ट्रकूट साम्राज्य, इसके संस्थापक दंति दुर्ग को माना जाता है। जिसकी सीमाएं दक्कन पठार से गुजरात और तमिलनाडु तक थीं।
चोल साम्राज्य
9वीं सदी से 13वीं सदी का चोल साम्राज्य इसके संस्थापक विजयालय चोल को माना जाता है। इसकी सीमाएं दक्षिण भारत, श्रीलंका और दक्षिण – पूर्व एशिया तक रहीं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।