By Priyanka Pal25, Jul 2024 10:58 AMjagranjosh.com
7 सबसेे बड़े मेट्रो नेटवर्क
यह हम सभी जानते हैं, हमारी आज की भागदौड़ भरी जिंदगी को आसान मेट्रो ने कर दिया है। क्या आप जानते हैं, दुनिया के 7 सबसे बड़े मेट्रो रेल नेटवर्क के बारे में। यदि नहीं, आज इस वेब स्टोरी में जानिए दुनिया के 7 सबसेे बड़े मेट्रो नेटवर्क कौन से हैं।
1. शंघाई मेट्रो
चीन के इस मेट्रो स्टेशन में 19 लाइनें और 508 स्ट्रेशन हैं। यह सबसे बिजी मेट्रो नेटवर्क है, जहां रोज 1 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
2. बीजिंग सबवे
चीन के इस मेट्रो में 27 लाइनें और 490 स्टेशन मौजूद हैं। यह दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है।
3. ग्वांगझू मेट्रो
चीन का यह तीसरा सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन है, जिसमें 19 लाइनें और 302 स्टेशन हैं। यहा रोज 60 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं।
4. लंदन अंडरग्राउंड
यूनाइटेड किंगडम का यह तीसरा सबसे सबसे बड़ा मेट्रो सिस्टम माना जाता है। जिसमें 11 लाइनें और 272 स्टेशन हैं।
5. न्यूयॉर्क सिटी सबवे
यह दुनिया का पांचवा व्यस्त रेलवे स्टेशन है, जहां रोजाना 50 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इसमें 24 लाइनें और 472 स्टेशन मौजूद हैं।
6. दिल्ली मेट्रो
भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद यह मेट्रो स्टेशन दुनिया का 6वां बड़ा स्टेशन है। यहां रोज 60 लाख से ज्यादा यात्री आपको सफर करते हुए दिख जाएंगे।
7. मॉस्को मेट्रो
रूस में स्थित इस मेट्रो स्टेशन में रोज 50 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इसमें 19 लाइनें और 294 स्टेशन मौजूद हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Kanwar Yatra 2024: Check Out History And Significance